बॉलीवुड पॉवर कपल आलिया-रणबीर अपनी न्‍यू बॉर्न बेबी को लेकर घर आ गए हैं। गुरुवार को कपल को अस्‍पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया।

मुंबई (एएनआई)। न्‍यूली पैरेंट्स बने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी को घर ले आए हैं। कपल को गुरुवार सुबह अस्पताल से निकलते देखा गया। बता दें आलिया ने बीते रविवार को एक बेटी को जन्‍म दिया। अब, नई माँ को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई और रणबीर अपनी बेटी को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल से घर ले आए। वीडियो में रणबीर और आलिया की कार को अस्पताल से बाहर निकलते देखा जा सकता है।

नन्‍हीं परी के माता-पिता बने आलिया-रणबीर
आलिया भट्ट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपनी बच्ची के आगमन की घोषणा की थी। 'ब्रह्मास्त्र' कपल ने 6 नवंबर को दोपहर करीब 12:05 बजे एक बच्ची का स्वागत किया। आलिया द्वारा अपने सोशल मीडिया पर खबर शेयर करने के तुरंत बाद, फैंस ने बधाई मैसेजेस से कमेंट बॉक्‍स भर दिया। पावर कपल ने इस साल जून में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इससे पहले आलिया-रणबीर ने 14 अप्रैल, 2022 को शादी कर ली थी। शादी के ठीक दो महीने बाद ही इस जोड़े ने अपने फैंस को इतना बड़ा सरप्राइज दिया।