दक्षिण पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई इलाकों से लौटना शुरू हो गया है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की वजह से दक्षिण प्रायद्वीपीय और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमालय के पश्चिमी इलाकों से अगले 2 दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के अनुकूल हालात बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान बुलेटिन में बताया कि इस दौरान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों से भी मानसून की वापसी होने के आसार हैं।दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसारआंध्र प्रदेश के तट पर बंगाल की खाड़ी में चक्रवात नजर आ रहा है। इसके असर से अगले 2 दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आंधी-तूफान और बारिश के आसार दिख रहे हैं। तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, माही और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश दर्ज की गई। पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर के बीच भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं।
पश्चिमोत्तर भारत में सूखा रहेगा मौसमपश्चिमोत्तर भारत के इलाकों में अगले 5 दिनों के दौरान मौसम सूखा रहेगा। अगले 12 घंटों के दौरान अंडमान निकाेबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, माही, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, यनम, तटीय ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी।

Posted By: Satyendra Kumar Singh