-जवानों संग पुलिस अधिकारियों ने शहर के मुख्य बाजार व मॉल में किया भ्रमण

-सुबह 11 बजे सुभाष चौराहे से हुई फ्लैग मार्च की शुरुआत

PRAYAGRAJ: दीपावली त्योहार के मद्देनजर धनतेरस के दिन पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया। शुक्रवार सुबह पुलिस सहित एआरएफ जवानों के साथ अधिकारियों ने पैदल ही शहर का भ्रमण किया। साथ ही उन्हें सतर्कता और सुरक्षा का भरोसा भी दिया।

एआरएफ के जवान भी रहे शामिल

सुबह करीब 11 बजे एडीजी सुजीत पांडेय, डीआईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह और एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सभी पुलिस सभी अधिकारियों को सुभाष चौराहे पर बुलाया। चौराहे पहुंचे एसपी सिटी बृजेश कुमार, एएसपी अमित कुमार आनन्द व एआरएफ व सिविल पुलिस के जवानों संग सभी ने पैदल फ्लैग मार्च शुरू किया। अधिकारियों ने शहर के मॉल, बड़ी बाजार, रोडवेज बस स्टैंड, पटाखा मार्केट का भ्रमण किया।

लोगों से की बातचीत

इस बीच अधिकारियों से लोगों से बातचीत भी की। अधिकारियों ने पब्लिक से कहा कि वह लोग खरीदारी के वक्त खुद भी सतर्क रहें। आम लोगों की सुरक्षा में पुलिस हर कदम पर तैनात है। किसी को कोई दिक्कत महसूस हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मदद के साथ उचित कार्रवाई करेगी।

Posted By: Inextlive