कुछ अर्सा पहले अंगद बेदी उस समय चर्चा में आये थे जब उन्होंने एक्ट्रेस नेहा धूपिया से एक प्राइवेट सेरेमनी में अचानक शादी कर ली थी। खबर थी कि पहले अंगद साकी साकी गर्ल नोरा फतेही को डेट कर रहे थे। अब फाइनली एक इंटरव्यू ने अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात की है।


कानपुर। हाल ही में एक इंटरव्यू के बाद अभिनेता और एंकर अंगद बेदी फिर से चर्चा में आ गए हैं। दरसल एक्ट्रेस नेहा धूपिया से शादी करने के बाद एक बच्ची के पिता बन चुके अंगद ने डांसर नोरा फतेही के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ बातों पर से पर्दा उठाया है। ऐसा माना जाता है कि नेहा से शादी के पहले दोनों डेटिंग कर रहे थे। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया जिस पर नोरा ने तो कुछ बयान दिए थे पर अंगद खामोश ही रहे थे। बाद में उनकी लाइफ में नेहा की एंट्री हुई और उन्होने अचानक चुपचाप शादी करके सभी हैरान कर दिया था। रिश्ता टूटने का दर्द


टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के ई टाइम्स में पब्लिश एक इंटरव्यू के मुताबिक अपने और नोरा के रिलेशन पर अंगद का कहना है कि हर चीज की एक गरिमा होती है। रिलेशनशिप में कुछ लंबे समय तक चलते हैं जबकि कुछ टूट जाते हैं। हर कोई अपने रिलेशन को बचाना चाहता है और इसके लिए कोशिशें भी करता है।अब अगर वो ठीक हो जाता है तो बहुत अच्छा, लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो इससे निराशा और तकलीफ होती है।


अच्छी हैं नोरा और उन्हें मनपसंद पार्टनर मिलेगा अंगद ने कहा कि नोरा अच्छी लड़की हैं, वो अपने काम में स्टार हैं, उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ रही है और वो अपने करियर में आगे जा रही हैं। ऐसे में उन्हें गुड लक विश करते हुए अंगद ने कहा कि कि उन्हें विश्वास है कि नोरा जैसा पार्टनर डिजर्व करती हैं, वो उन्हें जल्दी मिल जाएगा। हर चीज का एक सही समय होता है, औऱ वे मानते हैं ऐसा नोरा के साथ भी होगा।एक दूसरे के लिए नहीं थेअपने रिश्ते के खत्म होने को लेकर अंगद महसूस करते हैं कि वो शायद एक दूसरे के लिए नहीं बने थे। ऐसा लगता है कि तकदीर उनकी जिंदगी में बदलाव लाना चाहती थी। नेहा को स्टारडम मिलना था और उनकी लाइफ में नेहा को आना था। वे कहते हैं कि नोरा का भी फैमिली बनाने के टाइम आयेगा, सभी को इस दौर से गुजरना होता है।

Posted By: Molly Seth