बॉलीवुड के दिग्‍गज कलाकार अनुपम खेर इंडिया टीम के कैप्‍टन महेंद्र सिंह धोनी के पिता बनने वाले हैं। जी हां धोनी के जीवन पर आधारित फिल्‍म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड स्टोरी’ में अनुपम धोनी के पिता की भूमिका निभाने रहे हैं।

पान सिंह की भूमिका
नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही ‘एमएस धोनी: द अनटोल्उ स्टोरी’ में सुशांत सिंह राजपूत भारत के सबसे सफल कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अनुपम खेर (60) फिल्म की शूटिंग के लिए खड़गपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपने रोल के बारे में जानकारी साझा की। एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में अनुपम ने कहा, वह धोनी के पिता पान सिंह की भूमिका निभा रहा हैं।

नीरज पांडे हैं डायरेक्टर

इस फिल्म का डायरेक्शन नीरज पांडे करेंगे, जो ए वेडनेसडे और स्पेशल 26 जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं। धोनी की भूमिका में काय पो छे फिल्म के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आयेंगे। गौरतलब है कि इस फिल्म के जरिये सुशांत सिंह निर्माण के क्षेत्र में भी उतर रहे हैं। यह फिल्म धोनी के जीवन पर आधारित होगी और इसमें धोनी के जीवन का तकरीबन हर हिस्सा बयां करने की कोशिश होगी। एमएस धोनी के ऊपर इस बायोपिक के फर्स्ट लुक में सुशांत सिंह क्रिकेटर हीरो के तौर पर फिल्माये गये हैं।

inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari