इन दिनों करीना कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'की एंड का' को लेकर सुर्खियों में छाए अर्जुन कपूर एक बार फिर अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में हैं। इसके इतर इनको लेकर इस बार सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को डेट करने की खबरें भी सामने आ रही हैं। जी हां ये बिल्‍कुल सच है। इन दिनों सुनने को मिल रहा है कि अर्जुन कपूर कर रहे हैं डेट एक्‍ट्रेस आथिया शेट्टी को।

ऐसी है जानकारी
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मानें तो अर्जुन कपूर और आथिया हाल ही में एक साथ पुनीत मल्होत्रा की पार्टी में पहुंचे थे। इसके बावजूद दोनों ने मीडिया कैमरे के सामने आने से इंकार कर दिया था। वैसे इस पार्टी में अर्जुन की एक्स-गर्लफ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आईं, लेकिन वह इन दोनों को ही नजरअंदाज करती दिखाई दीं।
अर्जुन-सोनाक्षी के करीब आने की भी थी खबर
याद दिला दें कि फिल्म 'तेवर' में साथ काम करने के दौरान अर्जुन और सोनाक्षी के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरें सामने आने लगी थीं। खैर, अब फिलहाल अर्जुन ने इस पार्टी की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, इसमें वह कई लोगों के साथ खड़े होकर सेल्फी पोज़ ले रहे हैं। इनमें बॉलीवुड फिल्म निर्देशक करण जौहर समेत अन्य कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं।
वैसे इनसे भी जुड़ चुका है अर्जुन का नाम
वैसे अब तक अर्जुन और आथिया ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है, लेकिन दोनों के कई कॉमन फ्रेंड्स हैं और इस वजह से दोनों अक्सर एक साथ पार्टी करते नजर आ जाते हैं। पुनीत मल्होत्रा भी दोनों के दोस्त हैं। आपको बता दें कि रिपोर्टों के मुताबिक, सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ-साथ हाल ही में उनकी भाभी मलाइका अरोड़ा से भी अर्जुन का नाम जुड़ चुका है।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma