SARAIKELA: बड़ाबांबो-कुचाई मेन रोड पर सोनापोस गांव के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया. इस दुर्घटना में छोटाबांबो गांव के कार्तिक महतो के पूत्र नरसिम्हा महतो 25 की मौत हो गयी जबकि बाइक पर बैठे छोटा बांबो गांव के ही एक युवक मिहीर महतो 40 का पैर टूट गया. जानकारी के अनुसार

SARAIKELA: बड़ाबांबो-कुचाई मेन रोड पर सोनापोस गांव के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। इस दुर्घटना में छोटाबांबो गांव के कार्तिक महतो के पूत्र नरसिम्हा महतो (25) की मौत हो गयी, जबकि बाइक पर बैठे छोटा बांबो गांव के ही एक युवक मिहीर महतो (40) का पैर टूट गया। जानकारी के अनुसार आमदा ओपी क्षेत्र के छोटाबांबो गांव के नरसिम्हा महतो व मिहिर महतो रविवार को दोपहर करीब दो बजे एक बाइक पर सवार हो कर बड़ाबांबो से कुचाई की ओर जा रहे थे। इस दौरान सोनापोस गांव के पास बीच सड़क पर अचानक कुछ मवेशी आ गये। इन मवेशियों को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो कर एक बिजली के पोल से टकरा गया। इसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये।

तीन बजे हुआ हादसा

घटना करीब तीन बजे के आस पास की बताई जा रही है। दुर्घटना की जानकारी पुलिस शाम सात बजे मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों ने गंभीर रुप से घायल नरसिम्हा महतो को इलाज के लिये सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर इस सड़क दुर्घटना में घायल मिहीर महतो का खरसावां के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। नरसिम्हा महतो के पिता कार्तिक महतो ने बताया कि नरसिम्हा सेना में कार्यरत था। नरसिम्हा की पदस्थापना लद्दाख में थी। विगत पांच जून को वह अपने गांव लौटा था। रविवार को वह अपने ममेरा भाई के शादी का कार्ड बांटने के लिये कुचाई के किसी गांव में जा रहा था। इस दौरान सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी।

बेकाबू कार पलटने से दो जख्मी

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 220 पर खोकरो पुलिया के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पर सवार बड़बिल निवासी सुखदेव सिंह (27 ) एवं गिरीधारी शर्मा (39 ) घायल हो गए। दोनों घायलों को प्रिया नरसिंह होम हेंसल में इलाज कराया गया। घटना दिन के करीब डेढ़ बजे की बतायी जाती है। बताया जाता है कि कार संख्या जेएच 01 डीजे 5441 हाता से चाईबासा की ओर काफी तेज रफ्तार से जा रही थी। कार का आगे चक्का अनानक फाट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे तीन चार बार पलटी खा गई। कार पर सवार बड़बिल निवासी सुखदेव सिंह एवं गिरीधारी शर्मा घायल हो गए।

Posted By: Inextlive