Congress President Polls : राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने 10 जनपथ पर सोनिया गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने ऐलान किया वह कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

नई दिल्ली (एएनआई) । Congress President Polls : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से नई दिल्ली में 10 जनपथ पर मुलाकात की। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने ऐलान किया कि वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। अशोक गहलोत इधर कई दिनों से कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार के रूप में चर्चा में थे। अशोक गहलोत बुधवार को दिल्ली पहुंचने के बाद जोधपुर हाउस पहुंचे थे। इस दाैरान कई लोग अशोक गहलोत, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पार्टी के बारे में नारेबाजी करते दिखे। इस संबंध में पार्टी के एक समर्थक ने कहा हमारे सभी नेता सम्मानित हैं और आज हमारे नेता सोनिया से मिलने यहां आए हैं और हम उसके लिए आए हैं।

I met Rahul Gandhi in Kochi & requested him to fight in the polls (for Congress President). When he didn't accept, I said I'll contest but now with that incident (#RajasthanPoliticalCrisis), I've decided not to contest the elections: Rajasthan CM Ashok Gehlot, in Delhi pic.twitter.com/2VnqTcQUAu

— ANI (@ANI) September 29, 2022


अशोक गहलोत ने राजनीतिक संकट कम करने की मांग की
अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य में राजनीतिक संकट को कम करने की मांग की, जिसके लिए उनके तीन वफादारों को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और कहा, आंतरिक राजनीति जारी है, हम इसे हल करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष के अधीन काम करती है और आने वाले समय में फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात से चिंतित हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है और इस मुद्दे से निपटना ज्यादा महत्वपूर्ण है। देश में महंगाई हो, बेरोजगारी हो या तानाशाही प्रवृत्ति, राहुल गांधी को इसकी चिंता है।
कांग्रेस के शीर्ष पद के लिए नामांकन 30 सितंबर तक होगा
हाल ही में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नामांकन फार्म लिया और घोषणा की कि वह कल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अशोक गहलोत और शशि थरूर (जिन्होंने पहले ही शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करने की घोषणा कर दी है) को इस पद के लिए दो प्रमुख उम्मीदवार माना गया। दिग्विजय सिंह की संभावित उम्मीदवारी ने लड़ाई में एक नया मोड़ जोड़ा। कांग्रेस के शीर्ष पद के लिए नामांकन 30 सितंबर तक होगा और चुनाव 17 अक्टूबर को होगा।

Posted By: Shweta Mishra