मैक्‍सिको में राजधानी के उत्तरी सरहद पर मौजूद जाने-माने पटाखा बाजार में बीते दिन जो हादसा हुआ उसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बाजार में अचानक हुए विस्‍फोट के बाद फैली आग ने यहां करीब-करीब पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब 29 लोगों की जान चली गई जबकि 72 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें शामिल तीन लोग नाबालिग हैं। आइए दसवीं स्‍लाइड में वीडियो में देखें कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा।


एक के बाद एक हुए विस्फोट से पूरी मेक्सिको सिटी में धुएं का जैसे गुबार सा छा गया। एक के बाद हुआ विस्फोट जैसे लगातार भीषण होता चला गया।

फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। मैक्सिको राज्य के गर्वनर ने घायल और मृतकों को लेकर बताया कि हादसे में कुल 29 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से तीन लोगों ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ा है।

बाजार में हुआ विस्फोट इतना बड़ा और खतरनाक था कि उसे कई मील दूर से भी देखा जा सकता था। बाजार में करीब 100 स्टॉल थे। सभी जलकर खाक हो गए।

मैक्सिको के इंडिपेंडेंस डे पर 2005 में भी ऐसी ही आग लगी थी। उसके बाद सितंबर 2006 में भी ऐसी ही सेन पेब्लीटो मार्केट में 100 स्टैंड्स जलकर खाक हो गए थे।

 


ऐसा है इसका वीडियो। विस्फोट के समय बाजार में बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद थे। ये सब साल के अंत में पारंपरिक जश्न मनाने के लिए पटाखे खरीद रहे थे। कई लातिन अमेरिकी देशों में क्रिसमस एवं नववर्ष के समारोहों में अक्सर पटाखों में विस्फोट की दुर्घटनाएं होती हैं।

आपको बता दें कि टुल्टेपेक मैक्सिको शहर से करीब 20 मील दूरी पर स्थित है। यहां करीब 50,000 की आबादी रहती है।

 

International News inextlive from World News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma