- घटना पर कर्मचारियों ने नगर निगम में हड़ताल की घोषणा

- निगम कर्मचारी, पार्षदों का हंगामा, पुलिस से हुई तकरार

द्वद्गद्गह्मह्वह्ल@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रूद्गद्गह्मह्वह्ल : अवैध होर्डिग के खिलाफ चल रहे अभियान से होर्डिग माफिया बौखला गए हैं। शुक्रवार को बागपत रोड पर यूनिपोल टूटते देख ठेकेदार ज्ञानेंद्र चौधरी तथा उसके बाउंसरों ने मेयर और उनके साथ खड़े पार्षद, पार्षद पति व पूर्व पार्षदों पर हमला बोल दिया, गालियां और धमकी तक दे दी। पुलिस के सामने ही ठेकेदार घटना को अंजाम देकर भाग निकला। निगम के सैकड़ों कर्मचारी, पार्षद तथा भाजपा नेताओं ने वहां पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। उनकी पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। कर्मचारी नेताओं ने आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी तक नगर निगम में हड़ताल की घोषणा कर दी।

और भिड़ गए बाउंसर

अवैध होर्डिग के खिलाफ शुक्रवार को विज्ञापन समिति व पार्षदों की देखरेख में बागपत रोड पर अभियान चलाया जा रहा था। मलियाना पुल के दोनों ओर एक एक यूनिपोल खड़े थे। दोनों को तोड़ने की घोषणा की गई तो अभिनव एडवरटाइजिंग एजेंसी की ओर से मौजूद बाउंसर भिड़ गए। इसी दौरान मेयर हरिकांत अहलूवालिया वहां पहुंच गए। कुछ देर में ही ठेकेदार ज्ञानेंद्र चौधरी तथा उसका पार्टनर सचिन चौधरी भी वहां पहुंच गए।

मेयर पार्षदों पर हुआ हमला

मेयर, पार्षद पंकज कतीरा, बलराज गुप्ता, अजित सिंह, संजीव धामा तथा पार्षद पति रविंद्र तेवतिया ने बताया कि ठेकेदार ज्ञानेंद्र ने गालियां देते हुए मेयर व पार्षदों पर हमला बोल दिया। इस दौरान उसने धमकी भी दी। कुछ लोगों ने उसे पकड़ा तो वह वहां से भाग गया। पुलिस बल के सामने यह घटना हुई लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। मेयर व पार्षदों पर हमले की खबर से हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पार्षद नगर निगम के सभी कर्मचारी व नेता तथा सैकड़ों भाजपा नेता व कार्यकर्ता वहां जमा हो गए। पुलिस पर उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाया, इस दौरान पुलिस से जमकर झड़प हुई।

हड़ताल की घोषणा

निगम कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति अध्यक्ष अनीस अहमद ने आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी होने तक निगम में हड़ताल तथा सभी कार्य बंद करने की घोषणा कर दी। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता भी तमाम व्यापारी नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही नगर आयुक्त अब्दुल समद मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली तथा अपने सामने ही दोनों विवादित यूनिपोल को कटवाकर जब्त करा दिया।

थाने में दी तहरीर

घटना के संबंध में पूर्व पार्षद व पार्षद पति रविंद्र तेवतिया ने ज्ञानेंद्र, सचिन के साथ दो अन्य को नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं रात में विज्ञापन प्रभारी राजेश कुमार सिंह की ओर से भी उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर थाना टीपीनगर पर दी गई। इस दौरान मेयर और नगर आयुक्त समेत बड़ी संख्या में लोग थाने पर जमा रहे।

Posted By: Inextlive