- आईटीसी क्लेम फर्जीवाड़े पर नकेल कसना भी हो सकती है वजह, एक बड़े व्यापारी से हुआ था हाल ही में विवाद

>kanpur@inext.co.in

KANPUR। सेल टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर कार्यवाहक-भाग क्, एके सिंह पर हुए हमले के प्रयास में विभागीय खींचतान भी एक बड़ी वजह हो सकती है। ज्वाइंट कमिश्नर की अक्खड़ कार्यशैली से कई विभागीय लोग ही उन्हें नापसन्द करते थे। उसी कार्यशैली के चलते कई कारोबारियों से भी उनका विवाद चल रहा था। उनका स्वभाव लोगों को अखर रहा था। वहीं पिछले दिनों हुई ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान कई बड़े व्यापारियों से भी विवाद की बात सामने आई है।

जबरदस्ती के दखल ने बनाई दूरी

विभागीय सूत्रों ने बताया कि अपने विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों में दिए जाने वाले दखल के चलते भी सेल टैक्स विभाग का एक बड़ा तबका एके सिंह से नाराज था। दरअसल एके सिंह के अंडर में सेल टैक्स के कुल म् खण्ड आते हैं। इनके अलावा एके सिंह अन्य खण्डों के मामलों में भी हस्तक्षेप कर रहे थे। इसी वजह से विभाग के अन्य अधिकारी एके सिंह के इस बर्ताव को पसन्द नहीं करते थे।

एक व्यापारी से हुआ था विवाद

एके सिंह का करीब भ् दिन पूर्व एक व्यापारी से विवाद भी हुआ था। इस मामले पर भी पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। करीब भ् दिन पूर्व एक व्यापारी के दाखिल कागजों की छानबीन के लिए एके सिंह ने उन कागजों मंगवाया था। जिसमें कोई गड़बड़ी तो नहीं निकली लेकिन उन कागजों को लेकर एके सिंह से उस व्यापारी से कई बार बातचीत हुई थी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि व्यापारी से लेनदेन को लेकर कुछ विवाद हुआ था। ये व्यापारी लोहे की बड़ी फर्म चलाता है। व्यापारी ने एके सिंह की इस मामले में शिकायत भी विभागीय अधिकारियों से की थी।

फर्जीवाड़े पर कस रहे थे नकेल

ज्वाइंट कमिश्नर एके सिंह आईटीसी फर्जीवाड़े पर भी नकेल कसने में लगे थे। जिससे कई बड़े कारोबारियों को दिक्कत हो रही थी। जब से एके सिंह ने पदभार ग्रहण किया था। तब से आईटीसी क्लेम में होने वाले फर्जीवाड़े पर नकेल कसने में लगे थे। जिससे कई बड़े कारोबारियों को उनसे दिक्कत हो रही थी। इस पहलु पर भी पुलिस जांच कर रही है।

निकाली जा रही है लिस्ट

सेल टैक्स विभाग में पिछले दिनों चले छापेमारी के अभियान के दौरान सिटी व आसपास के सैकड़ों व्यापारियों की फर्मों पर छापेमारी की गई थी। जोकि टैक्स चोरी कर रहे थे। इनमें जिन व्यापारियों के यहां से करापवंचना पकड़ी गई है। विभाग उन फर्मों की सूची तैयार करने में लगा है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इनमें से कोई इस हमले के पीछे वजह हो सकता है। वहीं दूसरी ओर चर्म व आयल के कारोबारियों पर हाल में हुई सख्ती के चलते उन की लिस्ट तैयार की जा रही है।

सोमवार को विभागीय कर्मचारी करेंगे बैठक

कर्मचारी नेता भूपेश अवस्थी ने बताया कि सोमवार को कर्मचारी इस संदर्भ में बैठक करेंगे। जिसमें इस मामले पर आगे क्या करना है, इसका निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने घटना की निन्दा करते हुए कहा कि हड़ताल का भी फैसला लिया जा सकता है।

कमिश्नर ने दिया आश्वासन

वाणिज्य कर कमिश्नर मृत्युंजय कुमार रविवार रात हमले में घायल सेल टैक्स अधिकारी को देखने के लिए रीजेंसी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारी के हाल चाल पूछे। वहीं सेल टैक्स कर्मियों के लिए अलग से आवास बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रयास किया जाएगा।

Posted By: Inextlive