ऑस्‍ट्रेलिया में रहने वाले एक व्‍यक्‍ित का नाम उसके लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गया। रिपोर्ट के मुताबिक Phuc Dat Bich नाम के एक शख्‍स को अपने नाम की वजह से फेसबुक पर काफी कुछ झेलना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर....

नाम के चक्कर में फंस गया
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले 23 साल के Phuc Dat Bich ने फेसबुक पर एक कंप्लेन लिखी। जिसमें उसने लिखा कि, वह अपने नाम को लेकर काफी परेशान है। कोई उसके असली नाम पर यकीन ही नहीं करता। हालांकि नाम को लेकर उसकी कई बार बहस भी हुई लेकिन उसे किसे ने सच नहीं माना। हालांकि Phuc Dat Bich यह भी कहते हैं कि, क्या वे एशियन हैं इसलिए उनके साथ यह बर्ताव हो रहा। लोग उनके नाम का काफी मजाक भी उड़ाते हैं। इसके चक्कर में कई बार फेसबुक को बंद भी करना पड़ा।

सबूत के तौर पर पासपोर्ट
Phuc Dat Bich के नाम पर जब किसी ने यकीन नहीं किया, तो आखिर में उसे अपना पासपोर्ट सबूत के तौर पर दिखाना पड़ा। फेसबुक पर पासपोर्ट दिखाते ही उसका नाम तेजी से वायरल हो गया। यही नहीं मीडिया का ध्यान भी तब इस तरफ पड़ा। देखते ही देखते सैकड़ों कमेंट्स उसके सपोर्ट में आ गए और 40,000 उसके पोस्ट को फॉलो करने लगे। हालांकि ऑस्ट्रेलियन ने यह भी बताया कि, फेसबुक में उसे काफी सपोर्ट मिला और वह इससे काफी खुश है।

inextlive from World News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari