आज की इस व्‍यस्‍तम दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो जो निस्‍वार्थ भावना से आपकी मदद के लिए आगे आए। आपके स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता करें लेकिन ऐसा नहीं है। आज भी बगीचा सिंह जैसे लोग हैं जो लोगों की मदद में अपना जीवन लगा रहे हैं। आज पदयात्री बगीचा सिंह देश के युवाओं के लिए 5 लाख किमी से अधिक की यात्रा पैदल कर चुके हैं। ऐसे में आइए जानें पदयात्री बगीचा सिंह के इस लक्ष्‍य और लगन के बारे में डिटेल से...


उम्र 81 साल: पानीपत-हरियाणा के बगीचा सिंह की उम्र करीब इस समय 81 साल की है, लेकिन इनका जोश औ जुनून किसी युवा से कम नही हैं। जिस उम्र में लोगों के शरीर को आराम की जरूरत होती है। उन्‍हें मानसिक तौर पर शांति की आवश्‍यकता होती है उस उम्र में वह देश की सेवा में लगे हैं। बगीचा सिंह का सपना देश को आगे बढ़ना है। इसके लिए वह देश के युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि वह गुटखे पर प्रतिबंध की मांग लेकर अपनी इस लय में संघर्षरत हैं।

inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Shweta Mishra