Ballon d or 2023 : बेलोन डी'ओर की दौड़ में मेसी को हालैंड से कड़ी टक्कर मिल रही है। मेन्स फुटबॉल से 30 और विमेंस फुटबॉल से 30 खिलाडियों को अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Ballon d or 2023 : बेलोन डी'ओर 2023 अवॉर्ड के लिए संभावितों के नामों का ऐलान कर दिया गया। इस वर्ष अवॉर्ड के लिए 30 खिलाड़ी मेन्स फुटबॉल और 30 खिलाड़ी विमेंस फुटबॉल से नॉमिनेट किए गए हैं। सात बार के बेलोन डी'ऑर विनर लियोनेल मेसी एक साल बाद प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए फिर से दौड़ में हैं। इस बार मेसी को फ्रांस के एम्बाप्पे और एर्लिंग हालैंड से कड़ी चुनौती मिल रही है। संभावित 30 खिलाडिय़ों की लिस्ट में इन दोनों के नाम शामिल है। वहीं, पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है। बता दें कि इस साल बेलोन डी ओर विनर की घोषणा 30 अक्टूबर को की जाएगी।

20 साल में पहली बार
लिस्ट से रोनाल्डो आउट सऊदी अरब के क्लब अल नस्र से खेलने वाले रोनाल्डो पहली बार 2003 के बाद से बेलोन डी ओर के लिए नॉमिनेट नहीं हुए हैं। वह 20 साल यानी दो दशक बाद बेलोन डी ओर के टॉप 30 प्लेयर्स में नहीं हैं। रोनाल्डो यह खिताब पांच बार अपने नाम कर चुके हैं।

ये भी हुए नॉमिनेट
मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड के अलावा रोड्री, जूलियन अल्वारेज, रूबेन डियाज, जोस्को ग्वारडिओल, केविन डी ब्रूने, बर्नार्डो सिल्वा(मैनचेस्टर सिटी), हैरी केन, जमाल मुसियाला, किम मिंज(बायर्न म्यूनिख), विनिशियस जूनियर, जूड बेलिंघम, लुका मॉडरिक(रियल मैड्रिड), करीम बेंजेमा, मोहम्मद सलाह, मार्टिन ओडेगार्ड, बुकायो साका जैसे खिलाडिय़ों को नॉमिनेट किया गया है। वहीं, विमेंस कैटेगरी में रेचल डेली, जॉर्जिया स्टैनवे, मिली ब्राइट और मैरी ईप्स, ओल्गा कार्मोना, एटाना बोनमती जैसी स्टार खिलाडिय़ों के नाम शामिल हैं।
सबसे ज्यादा बार बेलोन डी ओर
जीतने वाले प्लेयर खिलाड़ी कितनी बार साल लियोनेल मेसी 7 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019, 2021 क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5 2008, 2013, 2014, 2016, 2017 जोहान क्रायफ 3 1971, 1973, 1974 माइकल प्लातिनी 3 1983, 1984, 1985 मार्को वान बास्टन 3 1988, 1989, 1992

बेलोन डी'ओर क्या है?
बेलोन डी'ओर अवॉर्ड फ्रांस की फुटबॉल मैगजीन 'फ्रांस फुटबॉल' की ओर से हर साल दिए जाते हैं। -यह अवॉर्ड क्लब और राष्ट्रीय टीम से एक साल में बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।साल 1956 में पहली बार स्टेनली मैथ्यूज को यह पुरस्कार दिया गया था और तब से प्रत्येक वर्ष यह पुरस्कार दिया जाता है। 2018 से महिला फुटबॉलर्स को भी पुरस्कार देना भी शुरू किया गया। इस साल इसका 65वां संस्करण आयोजित किया गया।

Posted By: Shailendra Dixit