कंपनियों में हैकिंग से बचाने के लिए इथिकल हैकर्स की काफी डिमांड होती है। इनकी सैलरी 4 से 6 लाख तक की हो जाती है। बीते साल में राहुल गांधी समेत कई बड़े लोगों के टि्वटर अकाउंट हैक कर लिए गए। कई बड़े लोगों के टि्वटर अकाउंट हैक कर लिए गए। कई हैकर संसद की साइट को भी हैक करने की चेतावनी दे चुके हैं। ऐसे में हम आप को भारत के बेस्‍ट हैकर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।


अंकित फादिया  अंकित फादिया इथिकल हैकिंग की दुनिया में सबसे विवादित हैकर माने जाते हैं। 2002 में फादिया ने 17 साल की उम्र में भारत की बड़ी मैगजीन की साइट को हैक करने का दावा किया था। उन्होंने दावा किया था कि उनके इस टैलेंट के बाद मैगजीन ने जॉब तक का ऑफर किया। हालांकि बाद में मैगजीन के एडिटर ने इन खबरों को खारिज किया था। फादिया को 2015 में मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया के ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर भी विवाद छिड़ा था। अंकित टीवी होस्ट और ऑथर भी हैं।विवेक रामचंद्रन


एथिकल हैकिंग की दुनिया का जाना-माना नाम विवेक रामचंद्रन को माइक्रोसॉफ्ट ने 2006 में सिक्यूजरिटी शॉटआउट प्रतियोगिता का विनर घोषित किया था। विवेक ने आईआईटी गुवाहाटी से बी-टेक कियाहै। वह कई बड़ी कंपनियों से जुड़े रहे हैं । इसके अलावा साइबर सुरक्षा को लेकर किताबें भी लिखी हैं।प्रणव मिस्त्री

गुजरात के प्रणव मिस्त्री  कंप्यूटर साइंटिस्ट और इन्वेंटर हैं। इथिकल हैकिंग की दुनिया में प्रणव चर्चित नाम है। न्यू जेनरेशन के दुनिया के सबसे नामी इनोवेटर के तौर पर मशहूर 34 साल के प्रणव जो करते हैं वो तय करता है कि टेक्नोलाजी का फ्यूचर कैसा होगा। वह सैमसंग के ग्लोबल वाइस प्रेसीडेंट है और गूगल, नासा यूनस्को जैसी जगहों पर काम कर चुके हैं। प्रणव दुनिया के दय बड़े इंवेंटर के रूप में मशहूर हैं।

Business News inextlive from Business News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra