छठ पर्व को लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं। भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा भी इसमें पीछे नहीं रही। एक्ट्रेस ने अपना हाॅट एंड बोल्ड लुक छोड़ देसी अवतार अपना लिया है। हाथ में चूड़ी मांग में सिंदूर और साड़ी पहने मोनालिसा की ताजा तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। देश में छठ पर्व पर आम से लेकर खास लोगों में काफी उत्साह है। आज नहाए-खाए के साथ पर्व का शुभारंभ हो गया है। सुहागिनें इस व्रत के दौरान सजती-धजती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने देशी अवतार से फैंस को शाॅक्ड कर दिया है। हमेशा बोल्ड लुक के लिए जानी जाने वाली मोनालिसा ने अपने साड़ी और सिंदूर वाले लुक से फैंस को दीवाना बना दिया है।

साड़ी में मोनालिसा का देसी अवतार
मोनालिसा को अक्सर हाॅट कपड़ों और बोल्ड लुक्स में देखा गया है। मगर छठ के इस पर्व पर एक्ट्रेस ने हाथ में चूड़ी, मांग में सिंदूर और साड़ी वाले लुक से फैंस को आकर्षित किया। मोनालिसा ने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें वह पीले रंग की साड़ी पहने हैं। मोना की ये तस्वीरें देख रश्मि देसाई खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाई। रश्मि ने पोस्ट में कमेंट किया, 'मोना, परफेक्ट एंड ब्यूटीफुल।'

View this post on Instagram A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के लाखों फाॅलोवर्स
फिल्म एक्ट्रेस मोनालिसा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फालोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5 मिलियन फाॅलोवर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। मोनालिसा बिग बाॅस 10 में नजर आ चुकी हैं। यही नहीं वह नच बलिए के सीजन 8 में भी नजर आईं थी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari