बिहार में शुक्रवार सुबह पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन हो गया। कोरोना वायरस की वजह से वह बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। मधुबनी के बाबूबरही सीट से विधायक कपिल देव कामत के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश ने शोक व्यक्त किया है। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार के दूसरे मंत्री का कोरोना से निधन हुआ है।


पटना (एएनआई)। जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत ने शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अंतिम सांस ली। वह 69 वर्ष के थे। मंत्री को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), पटना में भर्ती कराया गया था और पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दाैड़ गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि कपिल देव कामत एक बहुत जमीनी नेता थे। वह एक कुशल प्रशासक और एक लोकप्रिय राजनीतिज्ञ थे। मैं उनकी मृत्यु से व्यक्तिगत रूप से दुखी हूं। उनकी मौत से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। जदयू के अन्य नेताओं ने भी दुख व्यक्त किया
कपिल देव कामत के निधन पर जदयू के अन्य नेताओं ने भी दुख व्यक्त किया है। कपिलदेव कामत मधुबनी के बाबूबरही के जनता दल यूनाइटेड विधायक और बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल देव कामत के अस्वस्थ्य होने की की वजह से जदयू ने बिहार चुनाव में उनकी उनकी बहू मीना कामत को मधुबनी के बाबूबरही सीट पर प्रत्याशी बनाया है। अभी हाल ही में 12 अक्‍टूबर , सोमवार सुबह नई दिल्ली मेंनीतीश कैबिनेट के मंत्री व कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विनोद कुमार सिंह का निधन हुआ थ। वह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

Posted By: Shweta Mishra