-पटना स्मार्ट सिटी में महिलाओं की सुविधा पर विशेष ध्यान

PATNA: पटना स्मार्ट सिटी की तरफ से एक तरफ तो शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ इसके प्रोजेक्ट आम जन की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। स्मार्ट पोल से जहां लोगों की सिक्योरिटी और अन्य सुविधाएं मिलेंगी वहीं मॉल एवं स्मार्ट रोड से जनजीवन काफी आसान होगा। स्मार्ट सिटी की इन परियोजनाओं के साथ ही आधी आबादी की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि स्मार्ट सिटी की तरफ से शहर के स्कूल और सरकारी ऑफिस में वेडिंग और डिस्पोजल मशीन लगाई जाएगी। पिरियड्स के समय की हेजिटेशन से महिलाओं और लड़कियों को परेशानी न हो इसके लिए स्मार्ट सिटी भी प्रोजेक्ट बना रहा है। साथ ही सी जोन (महिलाओं का कोना) बनाने पर विचार हो रहा है।

क्या होता है सी जोन

सी जोन के नाम से ही पता चलता है कि एकऐसा कॉर्नर जो महिलाओं के लिए है। इसमें रेस्ट रूम, ब्रेस्टफिडिंग जोन, सिक्योरिटी सहित अन्य कई तरह की सुविधाएं लड़कियों और महिलाओं को उपलब्ध करवाई जाती हैं। जिससे सड़क पर जा रही महिलाओं को किसी तरह की परेशानी होने पर वह सी जोन का रूख कर सके।

सी जोन अच्छी योजना है। ये पटना में भी होना चाहिए। चेयरमैन के सामने इस योजना का प्रस्ताव रखा जाएगा।

-अमित कुमार पांडेय, एमडी, स्मार्ट सिटी पटना

Posted By: Inextlive