कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने ओडिशा की रेल दुर्घटना में हताहत लोगों को श्रद्धांजलि दी


पटना(ब्यूरो)। देश की महिला पहलवानों के लिए न्याय की मांग के साथ महागठबंधन के घटक दलों ने शनिवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च राजधानी स्थित आयकर गोलंबर से शुरू होकर डाकबंगला चौक होते हुए फ्रेजर रोड स्थित बुद्ध स्मृति पार्क तक पहुंचा। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने वहां ओडिशा की रेल दुर्घटना में हताहत लोगों को श्रद्धांजलि दी। क्यों मौन है सरकार
कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि देश के लिए विदेशों में मेडल जीतने वाली महिला पहलवानों के साथ उत्पीडऩ पर केंद्र सरकार क्यों मौन है, यह समझ से परे है। इन बेटियों को न्याय मिले। आरोपी बृजभूषण शरण ङ्क्षसह के खिलाफ कार्रवाई हो। कैंडल मार्च में जदयू उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, भाकपा (माले) के दीपांकर भट्टाचार्या, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद, जदयू के राष्ट्रीय सचिव व विधान पार्षद रवींद्र ङ्क्षसह, माकपा नेता सर्वोदय शर्मा, राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रीतू जायसवाल, जदयू की अंजुम आरा, अनुप्रिया, राजद की सारिका पासवान, सुचित्रा चौधरी व आभालता शामिल हुईं। जदयू महासचिव अरङ्क्षवद कुमार ङ्क्षसह, नंदकिशोर कुशवाहा,ओमप्रकाश ङ्क्षसह सेतु व मुकेश कुमार ङ्क्षसह भी कैंडल मार्च में शामिल थे।

Posted By: Inextlive