PATNA: बिहार विधान परिषद की 2 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी ने मंडे को नामांकन किया। मंगलवार को स्क्रूटनी होगी। 21 जनवरी को तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 21 को ही शाम पांच बजे विधानसभा में प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण-पत्र दिया जा सकता है।

शाहनवाज पर तीन प्राथमिकी है दर्ज

शाहनवाज हुसैन के पास 22 लाख 78 हजार 145 रुपए की चल और तीन करोड़ 70 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। गाजियाबाद व नोएडा में दो फ्लैट शामिल हैं। शाहनवाज की पत्नी रेणु हुसैन के पास एक करोड़ 92 लाख 66 हजार 351 रुपए की चल संपत्ति है। इसमें 37 लाख रुपए के आभूषण भी हैं। शाहनवाज के पास एक अंबेसडर कार भी है। हुसैन पर तीन छोटे मामलों में प्राथमिकी दर्ज है।

सहनी पर आठ प्राथमिकी है दर्ज

पशुपालन मंत्री और विप परिषद प्रत्याशी मुकेश सहनी ने नामांकन के दौरान शपथ पत्र में संपत्ति की जो घोषणा की है, उसके अनुसार वह एक करोड़ 23 लाख नौ हजार 312 रुपए की चल संपत्ति के मालिक हैं। इसमें चार लाख के गहने और पांच लाख का वाहन है। इनकी पत्नी के पास 23 लाख 38 हजार 237 रुपए की चल संपत्ति है, जिसमें 14 लाख 50 हजार के आभूषण हैं। मुकेश पर आठ प्राथमिकी दर्ज हैं।

Posted By: Inextlive