- मां विजया ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन देश-विदेश से पहुंचे साधक


पटना ब्‍यूरो। हजारों मुख से एक स्वर में हुए गगन-भेदी जयघोष के साथ, अन्तर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के संस्थापक एवं सूक्ष्म आध्यात्मिक साधना पद्धति इस्सयोग के प्रवर्त्तक ब्रह्मलीन सद्गुरुदेव महात्मा सुशील कुमार का दो दिवसीय 22वां महानिर्वाण महोत्सव, मंगलवार को तीसरे पहर से आरंभ हो गया। कंकड़बाग हाउसिंग कॉलोनी स्थित संस्था के मुख्यालय और गुरुधाम में अपराह्न दो बजकर बीस मिनट पर संस्था की अध्यक्ष सद्गुरुमाता मां विजया के निर्देश पर संस्था के उपाध्यक्ष पूज्य संजय कुमार ने मंगल दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। संस्था के सचिव एस वर्मा तथा संदीप गुप्ता ने सद्ग़ुरु एवं गुरु मां की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। वरिष्ठ इस्सयोगी लक्ष्मी प्रसाद साहू मामाजी ने दोनों मूर्तियों पर रेशमी चादर अर्पण किया। इस अवसर पर संस्था की त्रैमासिक पत्रिका इस्सयोग संदेश के महानिर्वाण-महोत्सव विशेषांक का लोकार्पण नीना एस गुप्ता द्वारा किया गया। संस्था के संयुक्त सचिव डॉ। अनिल सुलभ के अनुसार, आरंभ हुए दो दिनों के इस सबसे बड़े उत्सव में संस्था के संयुक्त सचिव उमेश कुमार, संगीता झा, रेणु गुप्ता, शिवम झा, काव्या सिंह झा, डॉ। द्रासनिका पटेल, सरोज गुटगुटिया, डॉ। जेठानंद सोलंकी, वंदना वर्मा, दीनानाथ शास्त्री, डॉ। मनोज राज, माया साहू, डॉ। रौबिन समुंदर, समेत विभिन्न देशों से हजारों साधकगण भाग ले रहे हैं।

Posted By: Inextlive