पटना जू में गंगा डॉल्फिन जागरूकता के बारे में पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


पटना (ब्यूरो)। संजय गांधी जैविक उद्यान पटना एवं जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया पटना के संयुक्त तत्वाधान में सह-अस्तित्व के संरक्षण के 5वें दिन के लोग को जोड़ें के कार्यक्रम में केंद्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया जा रहा है। संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना में जू-एजुकेशन हॉल में गंगा डॉल्फिन जागरूकता के बारे में एक ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागी किलकारी, बाल भवन पटना, मध्य विद्यालय (कछुआरा), जी.डी। गोयनका, डीपीएस एवं आर्य कन्या मध्य विद्यालय (मछूआटोली) के छात्र थे। लगभा 100 प्रतिभागीयों में 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं और 10वीं के कक्षा के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। उन्हें गांगेय डॉलफिन का संरक्षण में मेरी भूमिका विषय दिया गया था तथा लगभग 90 मिनट का समय स्लॉट प्रदान किया गया था। संचालन आनंद कुमार, आरओएफ, संजय गांधी जैविक उद्यान पटना, राजेश प्रसाद चौधरी, आरओएफ, संजय गांधी जैविक उद्यान पटना और अमित कुमार, उप निदेशक, संजय गांधी जैविक उद्यान पटना ने किया।

लोगों को जोडऩे का होगा प्रयास
जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया पटना के क्षेत्रीय निदेशक डॉ। गोपाल शर्मा ने इस पेंटिंग प्रतियोगिता की उपयोगिता बताया। कहा कि यह थीम के अनुसार लोगों को जोडऩे का एक सफल प्रयास होगा। हमारे बच्चे ही आगे आनेवाले समय में विलुप्ति के कागर पर पहुंचे जंतुओं की रखवाली करेंगे। इसलिए उन्हें इन चीजों का प्रशिक्षण देना बहुत जरुरी है। कॉलेज के छात्र छात्राओं को भी जोडऩे के पीछे यही कारण है कि बाद चलकर ये विद्यार्थी ही डॉल्फिन के ऊपर शोध करेंगे और अन्य नई नई जानकारियों का पता लागयेंगे।

Posted By: Inextlive