टमाटर से अभी निबटे भी नहीं की प्याज भी हुआ महंगा
- आपूर्ति न बढ़ने पर और बढ़ सकते हैं प्याज के दाम
PATNA : टमाटर के बाद अब प्याज के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। जो पिछले फ्0 दिनों से फ् गुणा तक महंगा हो गया है। क्0 रुपए प्रति किलो बिकने वाला प्याज राजधानी के थोक मंडी बाजार समिति में फ्0 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। -स्टॉक खत्म होने बढ़ी कीमत बाजार समिति के थोक बिक्रेता रमेश वर्मा ने बताया कि प्याज की सप्लाई मुख्य रुप से महाराष्ट्र के लासल गांव से होती है। वहां के ज्यादातर स्टॉक मध्यप्रदेश के व्यापारियों ने खरीद लिया है। इसलिए प्याज की आपूर्ति घट गई है। यही वजह है कि प्याज की कीमत पिछले कई दिनों से बढ़ी है। -और महंगे हो सकेंगे प्याजव्यापारियों ने बताया कि उपज के समय में बारिश न होने से प्याज की पैदावारी कम हुआ है। अभी देर से ज्यादा बारिश होने के चलते इसकी उपज की संभावना कम हो गई है। बुआई के समय प्याज की बीज बहुत महंगी बिक रही है। जिस वजह से किसान खेती कम करेंगे तो रेट बढ़ना तय है।
घरों का बिगड़ा बजटइस बेलगाम मूल्य वृद्धि का असर आम आदमी की रसोई तक साफ महसूस किया जा रहा है। निवाले अचार के आश्रित बन कर रह गए हैं। इन दिनों सब्जियों का भाव तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। कीमत बढ़ने से घरों का बजट व जायका बिगड़ता जा रहा है। कुछ के दाम में तो बहुत ज्यादा वृद्धि हुई है।
यहां से आता है प्याज महाराष्ट्र कर्नाटक बंगाल और बिहार के छोटे शहरों से। वर्जन बंगाल और महारष्ट्र में प्याज का स्टॉक काफी कम हो गया है। अगर आपूर्ति नहीं बढ़ी तो प्याज के रेट और बढ़ सकते हैं - कृष्ण शाहू, व्यापारी पहले टमाटर और अब प्याज की कीमत आसमान छूने लगी है। प्याज के दाम एक सप्ताह के अंदर तीन गुना से अधिक बढ़ गए हैं। इसका असर रसोई पर पड़ रहा है। - सत्येन्द्र कुमार, प्याज विक्रेता।