PATNA : पटना में गुरुवार को बदला सकता है मौसम मिजाज। राजधानी समेत पूरे बिहार में तेज आंधी के बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि बंगाल की खाड़ी में दबाव के कारण आए 'तितली' तूफान से मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान 'तितली' के 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। तूफान का असर बुधवार की शाम को पटना में भी दिखा। यहां के अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 19 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गया सबसे ठंडा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 12 घंटे अहम है। इसके बाद धीरे-धीरे तूफान कमजोर हो जाएगा। गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हो सकती है। तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

Posted By: Inextlive