गूगल मैप देखें, अपना लोकेशन खुद खोजें
- बूथ से रिलेटेड और आसपास के लोकेशन की मिल जाएगी जानकारी
- बूथ के आसपास के नामी स्कूल, होटल को बनाया गया है प्लेस की पहचानPATNA : इलेक्शन कमीशन ने अपनी वेबसाइट के गूगल मैप को काफी लाइव कर दिया है। अब आप इसका आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मैप की खासियत है कि आपको अपने बूथ के लोकेशन की पूरी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही इससे रिलेटेड अन्य जगहों के बारे में भी स्टेटस फीड किया गया है। अमूमन बूथ की जानकारी नहीं होने से वोटर वोट डालने नहीं जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। क्योंकि वो बीस परसेंट वोटर्स जो इस वजह से बूथ पर नहीं जाते हैं अब वो आसानी से जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल पर इलेक्शन कमीशन की बेवसाइट को क्लिक कर, उसके गूगल पेज पर जाना होगा। उसके बाद उसमें स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, लोकसभा एरिया और फिर अपना वोटर कार्ड नंबर डालना होगा।
बूथ का लोकेशन खोजना आसानइसमें आपको एक्जैक्ट बूथ का लोकेशन मिल जाएगा। इसके लिए गूगल पर बूथ के आसपास की बिल्डिंग, शॉप, होटल, चौराहा के बारे में स्टेटस डाल दिया गया है जिसेदेखकर आप वहां पहुंच जाएंगे। उसेखोजने के लिए अधिक भटकना नहीं पड़ेगा। इलेक्शन ऑफिस के ऑफिसर्स की मानें तो यह अपने आप में ऐसी पहल है जो बूथ पर से लौटने वाले वोटर को रोक सकेगा, इससे वोटिंग के परसेंटेज में भी इजाफा होने के चांस है।
ऑन द स्पॉट मिलेगी जानकारी इसके बाद भी अगर आपको बूथ की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है तो आप गूगल अर्थ का हवाला देकर कंट्रोल रूम से इसकी जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं। ऐसे में आप फौरन अपने बूथ पर पहुंच जाएंगे और वोटिंग कर सकेंगे। लोकसभा और विधानसभा में आती है प्राब्लम कई बार वोटर को वोटर कार्ड तो रहता है लेकिन उसे अपने बूथ की सही जानकारी नहीं मिल पाती है। इससे वोटर को लौटना पड़ता है। लेकिन इस बार गूगल पर मिलने वाले लोकेशन से वोटर को सही टाइम पर उसके बूथ की सही जानकारी मिल जाएगी।