-नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में स्वागत द्वार बनाए जाने पर बनी सहमति

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: नगर निगम शहर के सात मुख्य मार्गो पर प्रवेश द्वार का निर्माण करवाएगा। इससे पहले भी प्रवेश द्वार बनाने के लिए बुडको और दूसरे विभागों से सहमति बनी थी। लेकिन प्लान सफल नहीं हुआ था। एक बार फिर नगर निगम ने शुक्रवार को हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में इस बात पर सहमति जताई। बैठक में तय हुआ कि इसके लिए बजट और संसाधनों का आकलन भविष्य में किया जाएगा। नगर निगम ने हाल में नियमित किए गए 113 कर्मचारियों में 5 को नियमितीकरण पत्र सौंपा गया। यह पत्र मेयर सीता साहू और नगर निगम कमिश्नर अनुपम सुमन के हाथों दिया गया। बैठक में अति कुशल और अर्ध कुशल कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करने की घोषणा की गई। नगर निगम में ऐसे 5 हजार कर्मचारी हैं। जिनमें से 2 हजार नियमित कर्मचारी नगर निगम में वर्षो से सेवा दे रहे हैं।

महिला कर्मियों ने लगाए आरोप

कंकड़बाग अंचल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने अपने वरिष्ठ कर्मचारी के ऊपर सेक्सुअल हैरासमेंट का आरोप लगाया है। इसपर निगम के कमिश्नर अनुपम सुमन ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और दोष पाए जाने पर निगम एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा। बैठक में कंकड़बाग की ही एक कर्मचारी अंशु कुमारी ने आरोप लगाया कि उसे कार्यालयीन समय में सुरक्षा-व्यवस्था न होने की वजह से पब्लिक से परेशानी होती है। इसकी शिकायत की गई तो ईओ ने धमकी दी और कहा कि उसे इन्हीं परिस्थितियों में कार्य करना होगा। कमिश्नर ने कंकड़बाग से आए इस दूसरी शिकायत में भी जांच करने की बात कही।

दिवाली तक स्ट्रीट लाइट

बैठक में स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों ने स्ट्रीट लाइट लगाने की गति धीमा बताया। इसपर कमिश्नर अनुपम सुमन ने आश्वस्त किया कि हरहाल में यह काम दिवाली तक पूरा करा लिया जाएगा। वार्डो में लगाए जाने वाले 75 हजार स्ट्रीट लाइट में अभी तक 45 हजार लाइट लगाए जा चुके हैं साथ ही अन्य को दिवाली तक लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

नियमित होंगे अन्य कर्मचारी

बैठक में नगर निगम में कर्मचारियों की संख्या कम होने पर भी चर्चा की गई। इसपर सभी सदस्यों ने उस एजेंडे पर सहमति जताई जिसमें कहा गया था कि अभीतक प्रभारी के रूप में काम कर रहे कर्मचारियों को भी नियमित किया जाएगा। पार्षद निधि से वार्डो में विकास कार्य कराए जाने पर भी हरी झंडी दी गई। तय हुआ कि पार्षद इस निधि से वार्डो में पार्क, सामुदायिक भवन आदि का निर्माण करवाकर विकास को गति दे सकते हैं।

दुकानदारों को दी चेतावनी

नगर निगम कमिश्नर ने कॉमर्शियल एरिया में व्यापार कर रहे दुकानदारों को चेताया कि कचरा सार्वजनिक स्थान पर स्टोर न करें। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से प्रतिदिन रात को गाडि़यां भेजी जाएंगी और इन दुकानदारों द्वारा इन्हीं कचड़ा वाहनों को कचरा उपलब्ध कराना है। अगर कोई दुकानदार सड़क पर गंदगी फैलाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ जुर्माना वसूलने के साथ कार्रवाई की जाएगी।

इन स्थानों पर बनेंगे प्रवेश द्वार

-पटना-गया रोड बैरिया।

-गायघाट-गंगाब्रिज।

-दीदारगंज चेकपोस्ट।

-पटना-पुनपुन रोड सिपारा।

-पटना-खगौल रोड खोजा इमली।

-पटना-दानापुर रोड नहर पर।

-पटना-दीघा दानापुर रोड नहर पर।

Posted By: Inextlive