PATNA: रविवार को अगमकुआं थाना एरिया के अमरनाथ मंदिर के पीछे करर्णागन फार्मास्यूटिकल कॉलोनी में उस समय अफरातफरी मच गई जब पुलिस ने एक मकान में रेड किया। पहले तो लोगों को कुछ समझ में नहीं आया। लेकिन चंद मिनटों में मामला शीशे की तरह साफ हो गया। पता चला कि एक मकान में करीब एक महीने से सेक्स रैक्ट चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 8 युवक और ब् महिलाओं को गिरफ्तार किया। साथ ही आपत्तिजनक सामान, बाइक और कैश आदि भी बरामद किया गया।

किराए के मकान में चल रहा था धंधा

एसएचओ कामाख्या नारायण के साथ एसआई एमएल वर्मा, धीरेंद्र कुमार, उपासना सिंह आदि ने पुलिस बल के साथ रेड किया। मकान के फ‌र्स्ट फ्लोर को लवली उर्फ गुडि़या ने रघुवर नारायण सिंह और सुखबीर सिंह से किराए पर लिया था। यहां से चार महिलाओं को पकड़ा गया है, जिसमें से दो हाजीपुर, एक बिहारशरीफ और एक पटना के राजेंद्रनगर की रहने वाली है। हालांकि संचालिका लवली पुलिस के हाथ नहीं आई है। पुलिस उसके पति और उसके ठिकाने के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं पकड़ी गई महिलाओं का कहना था कि क्0-क्भ् दिनों से धंधा चल रहा था। मगर स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां कई दिनों से लोगों का आना-जाना लगा था।

व्हाट्सएप पर भेजते थे फोटो

पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि ग्राहकों को व्हाट्सअप पर लड़कियों की फोटो भेजी जाती थी। पसंद आने पर लड़कियों को बुलाया जाता था। प्रति ग्राहक 800 से क्भ्00 रुपया लिया जाता है। यदि ग्राहक लड़की को साथ ले जाना चाहता था तो उसके साथ एक दलाल को भेजा जाता था। जो उसकी देखरेख करने के साथ जाने एवं लाने का काम करता था।

आठ किए गए अरेस्ट

पुलिस ने फ्लैट से जिन 8 लोगों को अरेस्ट किया है उसमें उदय शंकर पिता महेंद्र महतो, धीरज कुमार पिता राजाराम साव दोनों मुसल्लहपुर हाट नाथुनगंज थाना कदमकुआं, सोनू कुमार पिता रविन्द्र प्रसाद, टिंकू कुमार पिता विश्वनाथ चौधरी, भोला कुमार पिता अरविंद प्रसाद तीनों भद्रघाट माखनपुर ईदगाह, थाना आलमगंज, सचिन कुमार पिता सुरेंद्र प्रसाद, मुकुल पाण्डेय पिता प्रमोद पाण्डेय, दोनों हनुमाननगर खेमनीचक थाना रामकृष्णनगर स्थाई कड़पा, थाना गोरारी जिला भोजपुर, दीपक कुमार पिता मुरारी प्रसाद मानिकपुर, थाना कुर्था, जहानाबाद वर्तमान हनुमाननगर खेमनीचक खेमनीचक है।

जब्त किया गया सामान

बाइक : 8

मोबाइल : 8

माचिस : दो पीस

सिगरेट : क् पैकेट

कैश : ख्,9फ्0 रुपया

आपत्तिजनक सामान- तीन पैकेट

मकान मालिक ने रेंटर के बारे में थाना को सूचित कर वेरीफिकेशन कराया या नहीं, उनकी संलिप्तता का पता करने के बाद उन्हें भी नेम्ड कर मकान सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

सायली धूरत सबला राम, सिटी एसपी ईस्ट

Posted By: Inextlive