वेलेंटाइन वीक का पांचवां दिन इस दिन का महत्व समझें और रिश्ते को मजबूत बनायें य​ह दिन अपने वादों से रिश्ते को और भी मजबूत कर सकते हैं. इस दिनअपने साथी से किये गये वादे रिश्ते की बुनियाद बनाते हैं.

पटना ब्यूरो। आज वेलेंटाइन वीक का पांचवां दिन यानी प्रॉमिस डे है। इस दिन पने रिश्ते को मजबूत करने को एक वादा कर सकते हैं। एक विश्वास के साथ प्रॉमिस डे पर किया गया वादा रिश्ते को और भी मजबूत बना सकता है। यह दिन हर किसी के लिए खास है। इस दिन को महत्व को समझे और रिश्ते को मजबूत बनायें। प्रॉमिस का काफी महत्व होता है। य​ह दिन अपने वादों से रिश्ते को और भी मजबूत कर सकते हैं। इस दिनअपने साथी से किये गये वादे रिश्ते की बुनियाद बनाते हैं। विशेषकर एक ऐसे नये रिश्ते की, जिसकी आपकी जिंदगी में खास अहमियत होती है। इस दिन कपल्स जीवनभर एक—दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं। साथ ही हर अच्छे और विपरीत वक्त में अपने साथी के साथ खड़े रहने का वादा भी करते हैं।

कपल के लिए प्रॉमिस के मतलब
वेलेंटाइन डे हर कपल के लिए बेहद खास होता है। क्योंकि यह एक प्यार का प्रतीक है। प्रॉमिस डे पर हम एक—दूसरे से यहीं वादा करेंगे कि एक—दूसरे के साथ जीवन भर रहे। हर परिस्थिति में साथ दें। यहीं बुनियाद है कल के दिन का।
नितेश—तान्या
शादी के बाद यह हमारा पहला वेलेंटाइन डे है। वेलेंटाइन वीक का हर दिन खास है। हम दोनों का मानना है कि प्रॉमिस डे पर एक—दूसरे से कोई ऐसा प्रॉमिस न करें, जो निभा ना पायें। शादी से पहले जो प्रॉमिस किया उसे हमने पूरा किया। आगे भी इसपर कायम रहेंगे।
रिचा—अभिषेक मिश्रा

टेडी देकर किया था प्रपोज
वेलेंटाइन वीक अनमेरिड कपल्स के लिए तो स्पेशल होता ही इसके साथ उनके लिए जिन्होंने लव मैरेज की हो। ऐसा ही एक कपल है नीतेश और तान्या जिन्होंने लव मैरेज की है। और अभी वो मैरेज लाइफ फुल्ली इंज्वॉय कर रहे है। नीतेश ने बताया की वो पहली बार कहा मिले? वेलेंटाइन वीक पर इन्होंने किस तरह से तान्या को गिफ्ट दे उन्हें इंप्रेस किया था। नीतेश बताते है की तान्या और उनकी पहली मुलाकात कॉलेज में हुई थी। नीतेश पहली ही नजर में तान्या को अपना दिल बैठे थे। जिस पर तान्या ने बताया की उन्होंने जब पहली बार नीतेश को देखा तो वो कुछ खास नहीं लगे। मगर जब धीरे-धीरे वक्त बीतता गया तो उन्हें नीतेश पसंद आने लगे। नीतेश ने बताया की उन्होंने तान्या को वेलेंटाइन वीक के चौथे दिन टेडी के रूप में कॉलेज के ग्राउंड पर अपनी प्यार की निशानी दी। जिसे तान्या ने अब तक संभाल कर रखा है। साथ ही इन दोनों के लिए वेलेंटाइन वीक इसलिए खास है कि नीतेश का बर्थडे 14 फरवरी को ही है।

Posted By: Inextlive