आज भी है वही उत्साह, जोश और खुशी
वोटिंग के प्रति लोगों में दिखा जबर्दस्त उत्साह
PATNA: आजाद भारत के फर्स्ट लोक सभा इलेक्शन को याद करते हुए क्0ब् साल की कुसुम देवी ने आज भी उसी उत्साह के साथ वोट डाला। स्वतंत्रा सेनानी कुसुम देवी स्व। आनंद शास्त्री की वाइफ हैं। उन्होंने युवा वर्ग को आगे आने की सलाह दी। इन्होंने आजादी की लड़ाई में मुंगेर जिले की महिलाओं को संगठित करने एवं उनके बीच राष्ट्रभक्ति का बीज बोने में सफल भूमिका निभाई थी। इस बार वोटिंग के प्रति लोगों में अवेयरनेस दिखी, लेकिन लिस्ट में नाम नहीं होने से कुछ लोग वोट नहीं दे सके। - रविशंकर, पोस्टल पार्क पटना साहिब क्षेत्र में इस बार मुकाबला कड़ा है। वोटर भी वोट का पावर दिखाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। - राजू सिंह, खास महलयूथ और फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या बढ़ी है। इस बार के इलेक्शन में यूथ वोटर निर्णायक हो सकते हैं।
- विपुल यादव, चिरैयाटांड़ एक-एक वोट कीमती होता है। हार-जीत नहीं बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने के संकल्प को दोहराने की बात होनी चाहिए। - संजीव कुमार, पटना सिटी फर्स्ट टाइम वोटर होने की खुशी है। सुबह साढ़े सात बजे ही लाइन में लग गया था.आधे घंटे के बाद मेरा नंबर आ गया।- विशाल कुमार, कुर्जी मोड़
गवर्नमेंट किसी की बने, लेकिन बिहार में हायर एजुकेशन की व्यवस्था होनी चाहिए। बिहार में एक भी बेस्ट हायर इंस्टीट्यूट नहीं है। - अभिषेक गुप्ता, जगदेव पथ बिहार में एजुकेशन पर न्यू गवर्नमेंट को फोकस करना होगा। महंगाई पर कंट्रोल और महिला सुरक्षा की भी व्यवस्था होनी चाहिए। - मनीषा सिन्हा, राजाबाजार बिहार में गर्ल्स के हायर एजुकेशन के लिए व्यवस्था नहीं है। बाहर शोषण का शिकार हो रही है। नारी सुरक्षा के साथ हायर एजुकेशन की व्यवस्था हो। - अदिति गुप्ता, जगदेव पथ रोजगार की कमी है। यहां रोजगार के लिए साधनों को डेवलप करने की जरूरत है। हायर एजुकेशन पर भी ध्यान देना होगा। - धर्मपाल कुमार, दानापुर कैंट