-केबुल टाउन में धूमधाम से हुआ आयोजन

-सुबह व दोपहर में भोग-प्रसाद का वितरण हुआ

JAMSHEDPUR: केबुल टाउन में स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देव का जन्मोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया, जिसमें शहर व आसपास से सैकड़ों अनुयायी शामिल हुए। सीडब्ल्यूए हॉल में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे समवेत उपासना से हुई, जिसके बाद सुबह क्0 बजे से नगर कीर्तन हुआ। इसी कड़ी में गुरुदेव के भजनों का दौर चला, तो बाबा की जीवनी, कविता, संगीत आदि के बाद शाम पांच बजे से विग्रह (ऊं) पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस बीच सुबह व दोपहर में भोग-प्रसाद का वितरण होता रहा। आयोजन को सफल बनाने में जमशेदपुर अखंड मंडली के सचिव सचिव संजीव चंद्र राय, अक्षय प्रधान, सुब्रत बोस, अनिल सेन, श्यामल बनर्जी, निमाई सिंह, रामकृष्ण मिश्र, शशांक गांगुली समेत मंडली के अन्य सदस्य सक्रिय रहे।

भगवान ही परम गुरु

भक्तों ने बताया कि अयाचक आश्रम के संस्थापक, अभिक्षा मंत्र के उद्गाता व ब्रह्मागायत्री मंत्र के अधिकारदाता अखंड मंडलेश्वर श्रीश्री स्वामी स्वरूपानंद परमहसंजी ने कहा था कि भगवान को ही परम गुरु जानकर उन पर सदा निर्भर करना चाहिए। उन्होंने ही बताया था कि ओंकार ही सारे नामों का सम्राट है। ये सारे दुखों को हरने वाले व अज्ञानता दूर करने वाले हैं। ईश्वर के प्रति प्रेम व विश्वास चरित्र निर्माण का सबसे बड़ा आधार है। दुनिया में मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। संसार का सारा संप्रदाय हमारा है, हम सारे संप्रदाय के हैं। स्वावलंबन ही शक्तिमान का परिचय है और ब्रह्माचर्य ही सभी तप का मूल है।

Posted By: Inextlive