बॉलीवुड के डूड एक्‍टर आदित्य रॉय कपूर 16 नवंबर को अपना 34वां जन्‍मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। उनके स्‍टाइलिश लुक्‍स सोशल मीडिया पर अक्‍सर वायरल होते रहते हैं।

कानपुर। इंस्टाग्राम पर आदित्य रॉय कपूर के हॉट लुक्स और माचो बॉडी देखकर सिर्फ लड़कियां ही आहें नहीं भरतीं बल्कि लड़के भी उन्हें देखकर उनके जैसा बनना चाहते हैं। आदित्य रॉय कपूर जिन्होंने सलमान खान के लंदन ड्रीम्स के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद आशिकी 2 फिल्म करे वो पूरे देश के दिल की धड़कन बन गए। इसके बाद ये जवानी है दीवानी, दावत-ए-इश्क, फितूर, ओके जानू में उन्होंने शानदार काम दिया और यूथ के बीच जमकर पॉपुलर हो गए।

आज उनके बर्थडे पर हम यहां दिखा रहे हैं आदित्य की वो 5 चुनिंदा तस्वीरें, जो आपके दिल की धड़कनें बढ़ा देंगी।

किलर आई लुक
आदित्य रॉय कपूर की यह इंस्टा फोटो कमाल की है। व्हाइट एंड ब्लू की शानदार कॉम्बिनेशन वाले कपड़ों पर गॉगल के पीछे से घूरकर देखते आदित्य की आंखे सच में घायल कर देने वाली हैं।

महफिल को लूटने वाला देशी दूल्हा
वेस्टर्न और मॉडर्न लुक्स में सबको अट्रैक्ट करने वाले आदित्य इस शेरवानी लुक में किसी देशी दूल्हे की शान को भी फेल कर रहे हैं।

हॉट एंड हैपनिंग सिंगल
इस फोटो आदित्य की ब्लू शर्ट पर लिखा है 'सिंगल'। यानि वो सिंगल रहकर ही खूब कमाल कर रहे हैं, और यह खुशी के उनके चेहरे पर चमक रही है।

हॉट बॉडी लुक
हर तरह के लुक में कमाल दिखने वाले आदित्य रॉय कपूर इस तस्वीर में कम कपड़े पहनकर, लडकियों के दिलों पर और भी ज्यादा कहर बरपा रहे हैं।

छुट्टी में समंदर पर मस्ती
यह तस्वीर देखकर तो ऐसा कहना पड़ेगा कि आदित्य रॉय शहर की भीड़भाड़ से दूर रहकर अपनी वेकेशन इंज्वाय कर रहे हैं और उनका यह फ्री स्टाइल लुक, वाकई दिल को सुकून देने वाला है।

Posted By: Chandramohan Mishra