उत्‍तर प्रदेश के सीतापुर में बीजेपी नेताओं एक बड़ा अनोखा चेहरा सामने आया है। खबरों की मानें तो यहां कंबल व‍ितरण कार्यक्रम के दौरान विधायक शशांक त्रिवेदी और सांसद रेखा वर्मा के बीच फोटो ख‍िचवाने और कार्यक्रम का श्रेय लेने की होड़ थी। दोनों के बीच बहस होने से इनके समर्थक भी भ‍िड़ गए। देखते ही देखते सांसद रेखा वर्मा ने विधायक और उनके समर्थकों पर जूती निकालकर तान दी। हालांक‍ि ये कोई पहली बार नहीं है। ये 5 बड़े नेता तो जनता की जूते-चप्‍पल का श‍िकार हो चुके हैं।


अरविंद केजरीवाल बीते साल जनवरी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ भी जूताकांड हो चुका है। हरियाणा के रोहतक में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल रैली करने गए थे। इसके पहले भी इन पर जूता फेंका जा चुका है। मनमोहन सिंहअप्रैल 2009 में भी एक जूता कांड चर्चा में रहा है। उस समय देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इसका शिकार हुए थे। इलाहाबाद में एक चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर एक रैली में जूता फेंका गया था। लाल कृष्ण आडवाणीबीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी जूते का शिकार हो चुके है। वर्ष 2009 में मध्यप्रदेश के कटनी में नेता लाल कृष्ण आडवाणी पर चप्पल फेंकने का मामला सामने आया था। यह चप्पल बीजेपी नेता पावस अग्रवाल ने ही फेंकी थी।
दिल्ली की लेडी डॉक्टर बनी हैवान, मासूम बच्ची के साथ करती थी ये घिनौने काम

Posted By: Shweta Mishra