करियर में सिर्फ एक सुपरहिट फिल्‍म देने वाले अभिनेता राहुल रॉय ने भारतीय राजनीति में कदम रख दिया है। राहुल ने दिल्ली में भाजपा नेता और सांसद विजय गोयल की मौजूदगी में पार्टी ज्‍वॉइन की। राहुल का फिल्‍मी सफर तो लंबा नहीं चला लेकिन राजनीति कैसे करेंगे यह तो वक्‍त बताएगा। आइए जानते हैं राजनीति में कौन सितारे हुए कामयाब....


शत्रुघ्न सिन्हाशत्रुघ्न सिन्हा का जन्म 9 दिसंबर 1945 में बिहार के पटना जिले में हुआ था। उन्होंने पटना साइंस कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने बॉलीवुड में एक लंबी पारी खेली। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 2002 से 2003 तक अटल बिहारी बाजपेई की सरकार में वो हेल्थ और फैमिली वेल्फेयर के कैबिनेट मंत्री रहे। दो बार उन्हें लोक सभा के सदस्य के रूप में चुना गया। भारतीय जनता पर्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरआत करने वाले सिन्हां ने राजेश खन्ना के खिलाफ अपना पहला चुनाव लड़ा था। विनोद खन्ना


विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को हुआ था। वो एक्टर, प्रोड्यूसर और नेता भी थे। राजनीति में विनोद खन्ना काफी सक्रिय रहते थे। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में काम किया। 1998 से 2009 के बीच वो गुरुदासपुर से एमपी भी रहे। अटल बिहारी बाजपेई की सरकार में वो संस्कृति और पर्यावरण मंत्री भी रहे। विनोद खन्ना अपने आसमान को छूते करियर को छोड़कर ओशो के आश्रम चले गए थे। नन्दमूरि तारक रामाराव

नन्दमूरि तारक रामाराव यानी एन.टी. रामा राव का जन्म 28 मई 1923 में हुआ था। वो एक फिल्मी अभिनेता, निर्देशक, निर्माता एवं राजनेता थे। उन्होने तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। एनटीआर उनका निक नेम हैं। राज्य को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए उन्होंने 1982 में तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की। जब एन.टी. रामा राव ने राजनैतिक पारी की शुरूआत की उस समय वह एक लोकप्रिय अभिनेता थे। एन.टी. रामा राव आंध्र-प्रदेश के दसवें मुख्यमंत्री थे। 1983 से 1994 के बीच वह तीन बार इस पद के लिए चुने जा चुके थे।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari