दिल्ली के पंकज शर्मा से बनी मुंबई की बॉबी डार्लिंग, विवादों से है पुराना नाता
दिल्ली में रहने वाला पंकज बन गया पाखी
बॉलीवुड में बॉबी डार्लिंग को एक एक्ट्रेस और मॉडल के रूप में पहचाना जाता है। वह कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बॉबी जब पैदा हुईं तब वह लड़का थीं। उनके बचपन का नाम पंकज शर्मा था। 10 साल की उम्र तक पंकज ने लड़कों की तरह व्यवहार किया। लेकिन एक-दो साल बाद उनके रहन-सहन में बदलाव आ गया। अब पंकज अपना ज्यादा समय लड़कियों के साथ गुजारा करता था। वह उन्हीं के साथ खेलता था।
शुरुआत से विवादों से रहा है नाता
पंकज के व्यवहार में हो रहे चेंज को देखते हुए उसके मां-बाप थोड़े परेशान हुए। पहले लगा कि यह सब नार्मल है लेकिन किस्मत पंकज को कहीं और ले जा रही थी। क्लॉस 12 में पंकज का एक लड़के के साथ अफेयर हो गया। घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पंकज को डांट-फटकार लगाई। लेकिन पंकज ने मान लिया था कि उसका शरीर तो लड़कों वाला है लेकिन अंदर से वह लड़की है।
वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम
गौरतलब है कि 23 साल की उम्र में बॉबी ने बॉलीवुड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। इस दौरान इन्होंने करीब 18 समलैंगिक किरदार निभाए हैं। इस बात को लेकर इनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।