फिल्म पद्मावत आखिरकार इतने विवादों के बाद भी दर्शकों के दिलों तक पहुंच ही गई। देश और विदेश में फिल्म का ताबड़तोड़ कलेक्शन इस बात का गवाह है। 11वें दिन की कमाई के साथ ही ये रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं पद्मावत अब तक कितनी कमाई कर चुकी है और आगे कितना कर सकती है।


वर्किंग डेज में भी हाउसफुल शोज इतनी मुश्किलों के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' रिलीज के बाद से खूब धूम मचा रही है। लोगों को फिल्म में दीपिका पादुकोण , रनवीर सिंह और शाहिद कपूर का किरदार बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म वीकेन्डस के अलावा वर्किंग डेज में भी खूब देखी जा रही है। फिल्म ने अभी तक 192.50 करोड़ की कमाई कर ली है। पद्मावत की कमाई की रफ्तार देखकर तो यही लग रहा है की फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। रणवीर और शाहिद की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म फिल्म पद्मावत रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती , रणवीर सिंह अल्लाउद्दीन खिलजी और शाहिद कपूर राजा रतन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari