बॉलीवुड फिल्‍मों में प्‍यार और रोमांस कूट-कूटकर भरा होता है। पर्दे पर हीरो-हीरोइन के इंटीमेट सींस से लेकर किस करने तक दर्शकों के लिए मनोरंजन का पूरा मसाला तैयार रहता है। इसका ताजा उदाहरण रणवीर और वानी की फिल्‍म बेफिक्रे में मिल जाता है। इन दोनों ने इस फिल्‍म में कुल 30 बार किस किया है। तो आइए देखें ऐसी ही 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पर्दे पर लगाया हॉटनेस का तड़का.....


2. रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय :
पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' को कौन भूल सकता है। इस फिल्म में फवाद खान को लेकर विवाद तो हुआ ही, साथ ही ऐश्वर्या और रणवीर के इंटीमेट सींस ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

4. रणवीर और दीपिका :
रणवीर और दीपिका की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' काफी चर्चित रही। फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई। इसके साथ ही रणवीर-दीपिका की केमिस्ट्री ने दिल जीत लिया।

6. आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर :
फिल्म 'आशिकी 2' में आदित्य और श्रद्धा की परफॉर्मेंस को कौन भूल सकता है। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब थी। फिल्म के गाने भी सुपरहिट साबित हुए थे।

8. शाहरुख खान और काजोल :
फिल्मी पर्दे पर हॉट जोड़ियों की बात की जाए तो शाहरुख-काजोल को कौन भूल सकता है। इन दोनों ने साथ-साथ कई फिल्में की हैं और हर बार दर्शकों से वाहवाही लूटी। शाहरुख-काजोल फिल्मी पर्दे की सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है।

10. अमिताभ और रेखा :
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस रेखा की जोड़ी तो सदाबहार है। फिल्मी पर्दे से शुरु हुआ इनका रोमांस असल जिंदगी में भी नजर आया। हालांकि दोनों ने कभी खुलेआम इसका इजहार नहीं किया। फिर भी दर्शकों को यह जोड़ी हमेशा पसंद आई।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari