- लौह पुरुष के व्यक्तित्व-कृतित्व को याद करेंगे बच्चे

- सरदार पटेल की जयंती पर स्कूलों में होंगे कई आयोजन

PATNA : 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती के मौके पर सीबीएसई स्कूलों के बच्चे उन्हें याद करेंगे। देश के लिए उनके योगदान, त्याग, व्यक्तित्व और कृतित्व को बच्चे अपने शब्दों में पिरोयोंगे। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने 31 अक्टूबर को होने वाले एक्सप्रेसन सिरीज को सरदार पटेल को डेडिकेट किया है। बोर्ड ने इस रिगार्डिग सर्कुलर जारी कर दिया है। साथ ही सिरीज से रिलेटेड सारे डिटेल भी बोर्ड की वेबसाईट पर अपलोड किए जा चुके हैं।

बच्चे बनायेंगे पेंटिंग, लिखेंगे कविता

सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर स्कूली बच्चे उनकी पेंटिंग बनायेंगे। साथ ही कविता और निबंध भी लिखेंगे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल के योगदान को तो बच्चे शब्द देंगे ही साथ ही उनके लौह पुरुष की छवि की भी व्याख्या बच्चे करेंगे। इसके लिए क्लास वन से लेकर क्लास ट्वेल्थ तक के बच्चों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप वन में क्लास 1 से 5 तक के स्टूडेंट, ग्रुप टू में 6 से 8 तक के स्टूडेंट और ग्रुप थ्री में क्लास 9 से लेकर 12 तक के स्टूडेंट को रखा गया है। हर ग्रुप के लिए अलग-अलग टॉपिक भी डिसाइड किया गया है।

11.59 तक कर सकते हैं अपनी रचना अपलोड

स्टूडेंट को अपनी इंट्री सीबीएसई की वेबसाइट www.cbseacademic.in पर दिए गए लिंक पर जाकर अपलोड करना है। स्टूडेंट फ्क् अक्टूबर के सुबह के 8.00 बजे से रात के क्क्.भ्9 बजे तक अपनी रचना अपलोड कर सकते हैं। देश के विभिन्न स्कूलों से आयी इंट्रीज में से हर कैटोगरी में से बेस्ट फ्म् को चुना जाएगा। इस तरह सीबीएसई कुल क्08 स्टूडेंट को पुरस्कृत करेगी। सलेक्टेड स्टूडेंट को एक प्रशस्ति पत्र और ख्भ् सौ रूपए का कैश प्राइज भी दिया जायेगा।

ये है ग्रुप वाइज टॉपिक

ग्रुप वन (क्लास क् - भ्)

निबंध (ख्00 शब्द), कविता, चित्र

विषय - सरदार वल्लभ भाई पटेल : लौह पुरुष

ग्रुप टू (क्लास म् - 8)

निबंध (भ्00 शब्द), कविता, चित्र

विषय : सरदार वल्लभभाई पटेल का भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान

ग्रुप थर्ड (क्लास 9 - क्ख्)

निबंध (700 शब्द), कविता, चित्र

विषय: सरदार बल्लभभाई पटेल : भारतीय संघ के निर्माता

Posted By: Inextlive