ज्‍यादातर लोग अपनी लाइफ में एक जॉब को पाने के लिए काफी संघर्ष करते हैं और वे उसी के साथ ही काफी खुश रहते हैं। वहीं आज ऐसे लोगों की भी कमी नहीं हैं जो सिर्फ खुद को एक ही प्रोफेशन में बांधकर नहीं रहते हैं। वे खुद को दो बड़े प्रोफेशन में सफल बनाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। कई बार एक प्रोफेशन उनका लक्ष्‍य होता है और दूसरा प्रोफेशन उनका शौक। ऐसे में आइए जानें आज देश के कुछ सेलिब्रेटीज को जिन्‍होंने अपने दोनों प्रोफेशन में बड़ी सफलता पाई। इतना ही नहीं इस दौरान अथक मेहनत के साथ वे इससे काफी खुश भी हैं...


आयशा बिलमोरिया: एथलीट व मॉडल
आयशा बिलमोरिया को कौन नहीं जानता है।  वह आज एक बड़ी व फेमस महिला है।  खेल की दुनिया से लेकर कैमरे तक आयशा का नाम फैला है।  वह अपनी लाइफ में 24 घंटे बिजी रहती हैं।  आखिर उन्हें मैदान में जितनी तेजी से दौड़ना होता है उतने ही धीरे से रैंप पर चलना होता है।  यह उनके लिए बड़ी बात है कि वे अपने दोनों ही प्रोफेशन में नाम कमा रही हैं।  उन्होंन अपना करियर 16 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था।  उन्होंने पहला एड शादी डाट कॉम के लिए किया था।  हालांकि तब वह पढाई कर रही थीं।  इसमें उनका लुक एक 35 साल की महिला का दिखाया गया था।  इसके बाद 27 साल की उम्र में उन्होंने एक नेशनल लेवल एथलीट की छाप छोड दी थी।  उनके नाम के चर्चा होने लगे थे।  आयशा हर दिन आज भी अपने अंदर एक एथलीट को तैयार करती हैं क्योंकि उनका मानना होता है कि एक एथलीट को 90 परसेंट दिमाग से खेलना है।  वहीं इसके विपरीत उन्हें मॉडलिग के लिए खास तरीके से तैयार होना पड़ता है।  हालांकि आयशा मानती है कि मॉडलिंग में पैसा भरा पड़ा है, लेकिन वह एथलीट को दिल से मानती हैं।  उनका मानना है कि एक एथलीट को काफी सारे उतार चढाव से गुजरना पड़ता है।  कई बार तो वह मैदान में चोटिल तक हो जाते हैं। संतोष शिरूर: बैंकर व आरजेलोगो को अपनी आवाज के जादू से बांधने वाले संतोष शिरूर आज एक फॉरने बैंक में काम करते हैं।  वह नाइट शो में एक रेडियो जॉकी की तरह काम करते हैं। करीब 20 साल पहले बैंक में जॉब करने वाले संतोष शिरूर ने 15 साल पहले आल इंडिया रेडियो में रेडियो जॉकी की तरह काम किया शुरू किया था।  पहले इंटरव्यू के बाद एक ट्रेनी की तरह काम शुरू किया और बाद में पूरी तरह से इसमें महारत हासिल कर ली है।  उनका कहना है कि पहले वह अपने मोहल्ले के किसी प्रोग्राम को होस्ट करते थे तो लोग हसंते थे।  इन्होंने शुरू में 107। 1 FM पर रात 10 बजे बच्चों के लिए नॉलेज वीडियो नाम का शो होस्ट करते हैं।  इस दौरान बच्चों के लिए इस क्विज शो में वह इंग्लिश म्यूजिक होस्ट करते हैं।  वह आज खुद की लाइफ से काफी खुश हैं।  दिन रात लगातार बिजी रहने के बाद भी वह अपने जीवन से सतुंष्ट हैं। सोफिया अशरफ: कॉपीराइटर व रैपर


सोफिया अशरफ भी एक कॉपीराइटर होने के साथ एक रैपर भी हैं।  सोफिया अशरफ का कहना है कि वह दिन में कॉपीराइटर और रात में एक रैपर  हैं।  सोफिया अशरफ को एक संगीतकला से भरे परिवार से जुडी हैं और उन्हें भी संगीत बहुत पसंद है।  हालांकि उन्हें इतना अच्छा संगीत नहीं आता था।  उनकी उगंलिया तक पियानो पर काफी अच्छे से चलती थी।  ऐसे में उन्हें रैपरिंग का पहला मौका कॉलेज के एक इवेंट में मिला।  पहली बार उन्होंने भीड़ के सामने परफार्म किया।  वहीं लोगों ने उन्हें दिल खोलकर सुना।  बस यहीं से उनके रास्ते खुल गए और आज उनका नाम बड़े रैपर में शामिल हो चुकी हैं।  सोफिया ने कई फिल्मों में गाया है।  इसके साथ सोफिया अशरफ कॉपी राइट के क्षेत्र में अच्छे से सेटल हैं।  वह आज इस प्रोफेशन में एक अच्छी जगह बना चुकी हैं। सजद रफीक: इंजीनियर और फोटोग्राफर

नेशनल जियोग्राफिक पर सजद रफीक की फोटोग्राफी काफी पसंद की जाती है।  उनकी लाइफ 3 इडियट्स मूवी से काफी हद तक मिलती है।  वह भी फोटोग्राफर बनना चाहते थे फैमिली विरोध में थी।  फैमिली इंजीनियर बनाना चाहती थी।  ऐसे में उन्होंने पहले एक इंजीनियर बनकर फैमिली का सपना पूरा किया और देहरादून के एक कॉलेज में एक लेक्चरर बन पढाना शुरू किया।  इस दौरान सजद के दिल फोटोग्राफी का कीड़ा उछल रहा था।  जिससे उन्होंने  अपने इस सपने को पूरा किया।  पहले में उन्होंने अपने होमटाउन कश्मीर के पंपोर से 150 किमी दूर बगलीहर डैम चंदरकोट रामबान की तस्वीरें खींचीं।  इस दौरान उन्होंने कश्मीर की सुदंर घाटी की तस्वीरें क्िलक की।  आज सजद अपने दोनों प्रोफेशन से काफी खुश हैं और काफी आगे बढ़ने की कोशिश में हैं। सुनील तनेजा: डॉक्टर व कमेंटेटरसुनील तनेजा भी दो प्रोफेशन से जुड़े हैं।  वह एक डॉक्टर होने के साथ साथ कमेंटेटर भी हैं।  सबसे खास बात तो यह है कि इनकी दोनों ही प्रोफेशन में काफी डिमांड है।  वह एक कमेंटेटर की के रूप में काफी अच्छे सेक डाउट वगैरह क्िलयर करते हैं।  एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के रूप में पेशेंट का इलाज काफी अच्छे से करते हैं।  सुनील तनेजा ने पहली बार ESPN-Star Sports पर एक हिंदी कमेंटेटर की भूमिका निभाई थी।  इसके बाद तो जैसे यह सिलसिला सा चल पड़ा।  आज हॉकी फुटबाल समेत कई स्पोटर्स में इनकी कमेंट्री सुनने को मिलती है।

Hindi News from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra