रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' का असर लोगों पर साफ दिखाई दे रहा है। शायद तभी तो मॉडल और रजनीकांत के फैन वसंथ पॉल अकेले ही बालात्‍कारियों से भिड़ गए और गैंगरेप होने से रोक दिया। इस दौरान वह घायल भी हो गए। हालांकि बाद में उन्‍होंने इस पूरी घटना को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। अब तक इसे 25 हजार से अधिक लोग पढ चुके हैं और लोग इसे रियल हीरो बता रहे हैं।


चिल्लाने की आवाज: रंजनीकांत के फैंस उनके हर एक लहजे को फॉलो करते हैं। मॉडल वंसथ पॉल इसका उदारहण है। वसंथ ने अपने पेज पर अपने घायल होने की तस्वीरे भी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि...वह कबाली फिल्म का फर्स्ट डे का फर्स्ट शो देख और दोस्तों से मिलकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान वह सिगरेट पीने के लिए रुके। तभी उन्हें सुनसान रास्ते से किसी के चिल्लाने की आवाज आई। ऑटोवाल आ गया:
इस दौरान एक ऑटोवाला उधर से निकला तो उसकी नजर उन पर पड़ गई। जिस पर उसने भी उन लड़कों की खूब पिटाई की। हालांकि वे लड़के वहां से भाग गए और उन्होंने थोड़ी लंबी सांस ली।  हालांकि आगे लिखते हुए वह पुलिस पर काफी दुख प्रकट करते हैं। उनका कहना है कि जिस जगह ये घटना हुई आधे घंटे तक उसके आस-पास कोई पुलिस वाला नहीं था। 25 हजार से अधिक:


इतना ही नहीं काफी रिक्वेस्ट के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। वहीं वह इसे एक सबक मानते हैं कि आप चाहे अकेले ही क्यों न हो, लेकिन कभी भी बुरे हालातों का सामना करने से घबराए नहीं। यदि आप सही है तो हर कोई आपके साथ आएगा। इस पोस्ट को 25 हजार से अधिक लोग शेयर कर चुके हैं। बहुत से लोग तो इसे असली हीरो भी कह रहे हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra