Chhatrapati Sambhaji Jayanti 2020 : 14 मई मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी महाराज की जयंती है और पूरे महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों में संभाजी महाराज जयंती के रूप में मनाया जाता है।

कानपुर। Chhatrapati Sambhaji Jayanti 2020 : शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र संभाजी भोसले अपने पिता के निधन के बाद मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक बने। उन्‍होंने 9 वर्ष तक शासन किया, उनके शासन को मराठा शक्‍ति के संवर्धन के लिए याद किया जाता है।

संभाजी महाराज जयंती की तिथि

मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी भोसले का जन्म 14 मई, 1657 को हुआ था। वह छत्रपति शिवाजी और सई बाई की संतान थे। उन्होंने 2 साल की उम्र में अपनी मां को खो दिया था और जीजाबाई ने उनका पालन-पोषण किया था, जिसने उन्हें उन्हीं मूल्यों और आदर्शों को अपनाने लिए प्रेरित किया जो उन्‍होंने अपने पुत्र छत्रपति शिवाजी महाराज को विरासत में दिए थे। संभाजी ने 1672 में पेशवा मोरोपंत पिंगले के साथ कोलवान के मराठा आधिपत्य के विजयी अभियान में पहली बार मराठा सेना का नेतृत्व किया।

संभाजी महाराज जयंती का महत्व

हर साल 14 मई को लोग संभाजी महाराज जयंती को मराठा शासनकाल में उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि के रूप में मनाते हैं। संभाजी की राजगद्दी तक की यात्रा भी चुनौतियों से भरी थी, लेकिन उन्होंने 9 साल तक शासन किया। उसका शासन काफी हद तक मराठा राज्य और मुगल साम्राज्य के साथ-साथ अन्य पड़ोसी शक्तियों जैसे कि सिद्दी, मैसूर और गोवा में पुर्तगालियों के बीच चल रहे युद्धों द्वारा प्रभावित रहा।

संभाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं
तुमहला सरवन सम्भाजी जयंती च्या हार्दिक शुभेच्‍छा
सिंघाची चाल, गरुड़ाची नजर, स्त्रियांचा आदर, शत्रुंचे मर्दन, अस असवे मवल्‍यांचे वर्तन। जय संभाजी!
जय शिवाजी, जय संभाजी! संभाजी राजे यांच्‍या जयंती च्‍या तुम्‍हाला सरवना खुप शुभेच्‍छा।

Posted By: Inextlive Desk