आज देश्‍ा के पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइलमैन के नाम से जाने वाले डॉक्‍टर एपीजे अब्दुल कलाम का आज अंतिम संस्‍कार हो रहा है। डॉक्‍टर कलाम के आकस्‍मिक निधन से पूरा देश शोक में डूबा है। ऐसे में असम के मुख्‍यमंत्री का बड़ा अजीबो गरीब चेहरा सामने आया है। जी हां जब देश में डॉक्‍टर कलाम के निधन का शोक मनाया जा रहा था उस समय वह लड़कियों के साथ डांस कर रहे थे।


प्रोग्राम में हिस्सा लेने गए


आज देश्ा के पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइलमैन के नाम से जाने वाले डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम इस दुनिया में नहीं हैं। उनके लिए आज हर दिल रो रहा है। बच्चे बूढे युवा, आम नागरिक से लेकर देश की सभी बड़ी हस्ितयां डॉक्टर कलाम के लिए दुखी हैं। पूरे देश में उनकों श्रद्धांजलि दी जा रही है। डॉक्टर कलाम के निधन पर 7 दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक मनाया जा है। ऐसे में असम राज्य के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई का बड़ा ही अजीबो गरीब चेहरा सामने आया है। असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई हातिखुली हॉस्पिटल में प्लांटेशन के प्रोग्राम में हिस्सा लेने गए। इस दौरान वहां पर मनाए जा रहे जश्न में वे लड़कियों के साथ डांस करने लगे। वह काफी हंस हंस नृत्य कर रहे थे। इतना ही नहीं इसके बाद न्यू मिसा क्लब में उन्होंने गोल्फ कोर्स का उद्घाटन करने गए। वहां पर मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने खिलाड़ियों के साथ एक नही कई शॉट भी खेले।मनोरंजन के दायरे में नहीं

हालांकि जब असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के इस कृत्य की आलोचना होनी शुरू हुई तो वह इसे अपनी गलती बताने लगे। उनका कहना था कि डांस करके उन्होंने गलती कर दी है। जब देश शोक में डूबा हैं तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह गोल्फ या कोई और खेल मनोरंजन के दायरे में आता है। बताते चलें देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम को सोमवार को शीलॉन्ग्ा में दिल का दौरान पड़ गया था। इस दौरान वहीं के बेथानी अस्पताल में उनका निधन हो गया था। जिसके बाद दूसरे दिन उनका शव देश की राजधानी दिल्ली लाया गया था। यहां पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कल उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव रामेश्वरम ले जाया गया। जहां आज उनका अंतिम संस्कार हो रहा है।

Hindi News from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra