- ट्रांसलेम एकेडमी में विज्ञान घर शो के पांचवें दिन बच्चों ने नेचर साइंस की जानकारी ली

मेरठ- ट्रंासलेम एकेडमी में चल रहे विज्ञान घर शो के पांचवें दिन बाल वैज्ञानिकों ने नेचर साइंस के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान गीता सचदेवा व डॉ। एके शुक्ला ने बाल वैज्ञानिकों को पर्यावरण के बारे में भी बताया। उन्होंने नेचुरल साइंस के प्रयोगों की जानकारी बच्चों को दी साथ ही प्रयोग करने सिखाए।

कुछ ऐसे रहे नेचुरल साइंस के प्रयोग

बच्चों को विभिन्न तरह के नेचुरल साइंस संबंधित प्रयोग कराए गए। इनमें बीजांकुरण के विभिन्न तरीके व मिट्टी रहित बीजांकुरण, विभिन्न कीट पतंगों के अध्ययन हेतु उनको पकड़ने के लिए उपकरणों की जानकारी, केचुए की गतिविधियों का अध्ययन, पानी के अंदर विभिन्न जीवों की गतिविधियों के लिए अध्ययन, विभिन्न प्रकार की पत्तियों का अध्ययन, अलग तरह की पत्तियों को अलग अलग के दृश्यों का निर्माण, पौधे की सूर्य के प्रकाश की और गति व उसका मापन आदि प्रयोग सिखाए गए। इस दौरान प्रिंसिपल इंद्रप्रकाश दुबे व विज्ञान घर कोऑर्डिनेटर दीपक शर्मा ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित डीआईजी रमित शर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मीडिया कोऑर्डिनेटर मनोज गोयल ने बताया कि आज दिल्ली से वैज्ञानिक डॉ। चंद्रमोहन नौटियाल बच्चों के बीच उपस्थित रहेंगे।

Posted By: Inextlive