14 नवंबर का दिन बच्‍चों के लिए खास होता है। अब चाहे वे स्‍टार किड्स ही क्‍यों न हो। सेलेब्रिटी स्‍टार अपने बच्‍चों को समय-समय पर गिफ्ट देते रहते हैं। कुछ तो इतने मंहगे होते कि आप कल्‍पना भी नहीं कर सकते। अब जरा नवाब सैफअली खान को देख लीजिए जिन्‍होंने अपने नन्‍हें मुन्‍हें को 1 करोड़ का गिफ्ट दिया.....


1. तैमूर अली खानबॉलीवुड एक्टर सैफअली खान ने चिल्ड्रेंस डे के मौके पर अपने 11 महीने के बेटे तैमूर अली खान को काफी महंगा तोहफा दिया है। तैमूर की उम्र भले ही खिलौने खेलने वाली हो लेकिन नवाब खानदान में पैदा होने के चलते तैमूर को रहन-सहन भी नवाबी है। पापा सैफ ने उन्हें 1.3 करोड़ की कार गिफ्ट की है। इस कार की बैकसीट पर बेबीसीट है ऐसे में पापा अपने बेटे को पहली ड्राइव पर ले जाना चाहते हैं। सैफ कहते हैं, 'चिल्ड्रेंस डे बहुत खास होता है, ऐसे में शायद मैं तैमूर को गाड़ी गिफ्ट कर दूं।' सैफ आगे कहते हैं कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह गाड़ी काफी खास है। तैमूर को इसका रंग बेहद पसंद आएगा।3. आर्यन खान


शाहरुख खान भी अपने बच्चों आर्यन और सुहाना से बहुत प्यार करते हैं। साल 2009 में एसआरके ने अपने बच्चों को लग्जरी राइड का तोहफा दिया। शाहरुख ने बेटे को 60 लाख की ऑडी खरीदकर दे दी। 5. पैक्स पिट

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर ब्रैड पिट के 6 बच्चे हैं, मैडोक्स, पैक्स, जहारा, सिलोह, नोक्स और विवेन। पैक्स के सातवें बर्थडे पर पिता ब्रैड पिट ने करीब 4 लाख की पार्टी दी थी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari