प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन में निरंकारी मंडल ने दिया योगदान

ALLAHABAD: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री के प्रयाग नगरी में पहुंचने से पहले संत निरंकारी मंडल ने शनिवार को इलाहाबाद जंक्शन पर वृहद सफाई अभियान चलाया। जंक्शन के सभी प्लेटफार्मो पर झाड़ू लगाकर व पानी से धुलाई कर चमका दिया।

हर महीने चलता है अभियान

स्वच्छ भारत मिशन के तहत संत निरंकारी मंडल ने हर महीने के दूसरे शनिवार को इलाहाबाद जंक्शन पर विशेष सफाई अभियान का संकल्प लिया है। जिसके तहत अब तक कई अभियान चलाए जा चुके हैं। शनिवार को एक बार फिर निरंकारी मंडल के सदस्य जंक्शन पर पहुंचे, जहां एनसीआर के सीसीएम डीके त्रिपाठी और इलाहाबाद मंडल के डीआरएम संजय कुमार पंकज भी मौजूद थे। निरंकारी मंडल के सदस्यों ने सफाई अभियान शुरू करते हुए जंक्शन के सभी प्लेटफार्म की सीढि़यों, फर्श, पुल, नोटिस बोर्ड, यात्रियों के बैठने के स्थान, पोर्टिको व सिविल लाइंस-सिटी साइड के सर्कुलेटिंग एरिया की सफाई की। अभियान में निरंकारी चैरिटबल फाउण्डेशन के करीब 400 कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया। इस दौरान एडीआरएम अनिल कुमार द्विवेदी, अनुमणि त्रिपाठी, एसके श्रीवास्तव, स्टेशन मैनेजर आरआर राजपूत, निरंकारी मंडल के जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive