मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं।


लखनऊ (पीटीआई)। स्थानीय मौसम कार्यालय ने अपने पूर्वानुमानों में यहां बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में शीतलहर का प्रकोप अभी जारी रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि बस्ती प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्जमौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अयोध्या, लखनऊ, झांसी और मेरठ डिविजनों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि मेरठ, मुरादाबाद, झांसी और आगरा डिविजनों में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य के अन्य डिविजनों के तापमान में खास बदलाव नहीं दर्ज किया गया।आंधी-तूफान के साथ ओले की आशंका
मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि राज्य में झांसी सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में बस्ती सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बृहस्पतिवार को राज्य के कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ ओले पड़ने की आशंका है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh