उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार को पहाड़ों पर बर्फबारी की खबर है। दिल्ली का तापमान लुढ़क कर 3.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।


नई दिल्ली (पीटीआई)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमानों के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। पश्चिमी हिमालय से उत्तर और पश्चिमोत्तर की ओर ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे मैदानी इलाकों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कमदेश की राजधानी दिल्ली शीतलहर और बर्फीली हवाओं की चपेट में है। इसके असर से यहां का तापमान लुढ़क कर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। सफदरगंज ऑब्जर्वेटरी में यह तापमान दर्ज किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। आर्यनगर में 2.6 डिग्री और लोधी रोड में 2.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।नये साल पर और बढ़ेगी ठंड, बर्फबारी से पर्यटन की उम्मीद
आईएमडी का पूर्वानुमान है कि मैदानों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से शीतलहर चलेगी। यदि यह 2 डिग्री सेल्सियस या इससे कम चली जाती है तो कड़ाके की ठंड पड़ेगी। नये साल की पूर्व संध्या पर तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी हुई है। इससे नये साल के मौके पर पर्यटन बढ़ने की उम्मीद है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh