Coronavirus In India: देश में संक्रमितों की संख्या 83 लाख पार, 76,56,478 हुए ठीक
नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस के मामले 83 लाख से अधिक हो गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को अपडेट किए गए नए मामलों की संख्या 46,253 है। इस तरह से भारत में संक्रमितों की संख्या 83,13,876 पहुंच गई है। वहीं बीते 24 घंटों 514 लोगों की माैत के बाद देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,23,611 हो गई है। हालांकि रिकवरी की संख्या बढ़कर 76.56 लाख हो गई, जो नेशनल रिकवरी रेट को 92 प्रतिशत तक पहुंचा देती है। देश में अब तक 76,56,478 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या लगातार छठे दिन छह लाख से नीचे रही
वहीं सक्रिय मामलों की संख्या लगातार छठे दिन छह लाख से नीचे रही। देश में इस समय 5,33,787 सक्रिय मामले हैं। कोविड-19 के मामलों ने 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा पार किया था, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार किया था। इसके अलावा यह 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख को पार कर गया था। आईसीएमआर के अनुसार मंगलवार को परीक्षण किए गए 12,09,609 नमूनों के साथ अब तक कुल 11,29,98,959 नमूनों का परीक्षण किया गया है।
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | एक्टिव केस | स्वस्थ | मौत |
अंडमान और निकोबार द्वीप | 159 | 4153 | 60 |
आंध्र प्रदेश | 21672 | 802325 | 6734 |
अरुणाचल प्रदेश | 1674 | 13367 | 42 |
असम | 8385 | 198042 | 934 |
बिहार | 6423 | 210672 | 1108 |
चंडीगढ़ | 629 | 13751 | 228 |
छत्तीसगढ़ | 21770 | 168201 | 2266 |
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू | 30 | 3225 | 2 |
दिल्ली | 36375 | 360069 | 6652 |
गोवा | 2209 | 41362 | 618 |
गुजरात | 12429 | 159311 | 3731 |
हरियाणा | 13338 | 156975 | 1817 |
हिमाचल प्रदेश | 3119 | 19469 | 344 |
जम्मू और कश्मीर | 5968 | 88718 | 1502 |
झारखंड | 5021 | 96975 | 891 |
कर्नाटक | 40414 | 780735 | 11247 |
केरल | 84826 | 364745 | 1559 |
लद्दाख | 664 | 5701 | 76 |
मध्य प्रदेश | 8044 | 162366 | 2974 |
महाराष्ट्र | 117168 | 1531277 | 44248 |
मणिपुर | 3597 | 15460 | 184 |
मेघालय | 971 | 8680 | 90 |
मिजोरम | 516 | 2376 | 1 |
नागालैंड | 1240 | 7869 | 42 |
ओड़िशा | 12510 | 280553 | 1352 |
पुद्दुचेरी | 2445 | 32284 | 596 |
पंजाब | 4226 | 126315 | 4245 |
राजस्थान | 16385 | 183899 | 1936 |
सिक्किम | 271 | 3660 | 73 |
तमिलनाडु | 19201 | 701527 | 11214 |
तेलंगाना | 18100 | 224686 | 1357 |
त्रिपुरा | 1322 | 29430 | 353 |
उत्तराखंड | 3705 | 58459 | 1033 |
उत्तर प्रदेश | 22538 | 457708 | 7089 |
पश्चिम बंगाल | 36443 | 342133 | 7013 |
कुल मामले | 533787 | 7656478 | 123611 |