Coronavirus In India : भारत में एक दिन में 12,516 नए कोविड मामले, 501 मौतें
नई दिल्ली (आईएएनएस)। Coronavirus In India : भारत में कोरोना वायरस के मामले आज शुक्रवार को 12 हजार से ज्यादा दर्ज हुए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारत ने 12,516 नए कोविड -19 मामले और 501 मौतों की सूचना दी। इस तरह से देश में संक्रमितों की कुल संख्या 3,44,14,186 हो गई और 501 नई मौतों के साथ देश में मरने वालों की कुल संख्या 4,62,690 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 13,155 मरीजों के ठीक होने से अब तक ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 3,38,14,080 हो गई है। इस बीच देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,37,416 हो गई है, जो 267 दिनों में सबसे कम है।दैनिक वृद्धि 138 दिनों से 50,000 से नीचे दर्ज हो रही
नए कोविड-19 संक्रमणों में दैनिक वृद्धि 138 दिनों से 50,000 से नीचे दर्ज हो रही है। इन सब वजहों से भारत की रिकवरी दर 98.26 प्रतिशत पहुंच गई है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। एक्टिव केसलोड 1,37,416 है, जो पिछले 267 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.40 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।अब तक कुल 62,10,67,350 कोविड-19 परीक्षण हुए
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कुल 11,65,286 टेस्ट किए गए। इससे अब तक कुल 62,10,67,350 कोविड-19 परीक्षण हुए हैं। इसके अलावा देश में कोविड वैक्सीनेशन भी तेजी से हो रहा है। पिछले 24 घंटों में 53,81,889 वैक्सीन के साथ, भारत का काेविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक आई रिपोर्ट के साथ 1,10,79,51,225 से अधिक हो गया है।