भारत में बीते 24 घंटे में 30005 नए केस दर्ज होने से यहां पर अब तक 98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मृतकाें का आंकड़ा 142628 हो गया है। देखें राज्यवार आंकड़े...


नई दिल्ली (एएनआई)। कोरोना वायरस महामारी से भारत भी काफी बेहाल है। शनिवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 30,005 नए कोविड -19 संक्रमण मामले दर्ज हुए हैं। इस तरह से देश में आज संक्रमितों की संख्या 98,26,775 तक पहुंच गई है। वहीं एक ही दिन में वायरस से संबंधित 442 नई मौतों के बाद देश में मृतकों का आंकड़ा 1,42,628 तक बढ़ गया है। देश इस समय सक्रिय मामलों को 3,59,819 है। यह लगभग 145 दिनों के बाद सबसे कम है। 18 जुलाई को कुल सक्रिय मामले 3,58,692 थे।93,24,328 लोग इस महामारी से उबर चुके
देश में पिछले 24 घंटों में 33,494 नए डिस्चार्ज के साथ अब कुल करीब 93,24,328 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं। राज्यों के सक्रिय मामलों की बात करें तो सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हैं। यहां 74,408 सक्रिय कोरोनावायरस के मामले हैं। इसके बाद केरल में 59,528 मामले हैं। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रिकवरी दर में सुधार कर 94.84 प्रतिशत हो गया है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 78 4659 61
आंध्र प्रदेश 5236 862230 7049
अरुणाचल प्रदेश 279 16163 55
असम 3493 209939 1000
बिहार 5527 234383 1312
चंडीगढ़ 838 17365 299
छत्तीसगढ़ 18346 232715 3068
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 18 3335 2
दिल्ली 18676 574925 9934
गोवा 1187 47345 703
गुजरात 13627 207529 4148
हरियाणा 10686 237009 2699
हिमाचल प्रदेश 7725 39836 793
जम्मू और कश्मीर 4849 108572 1786
झारखंड 1694 108488 995
कर्नाटक 18612 868471 11928
केरल 59528 596593 2562
लद्दाख 797 8192 123
मध्य प्रदेश 13092 204641 3382
महाराष्ट्र 74408 1749973 48059
मणिपुर 2998 23541 320
मेघालय 594 11927 124
मिजोरम 197 3820 7
नागालैंड 632 10934 68
ओड़िशा 2953 318278 1798
पुद्दुचेरी 367 36420 619
पंजाब 7286 146777 5036
राजस्थान 17721 268457 2514
सिक्किम 363 4810 118
तमिलनाडु 10299 774306 11870
तेलंगाना 7670 267992 1489
त्रिपुरा 355 32285 375
उत्तराखंड 5934 73936 1341
उत्तर प्रदेश 20473 534224 8025
पश्चिम बंगाल 23281 484258 8966
कुल मामले 359819 9324328 142628
Posted By: Shweta Mishra