कोरोना वायरस के बीते 24 घंटे में 61267 नए केस और 884 मौतें हुई हैं। वहीं अब तक 5662491 लाख संक्रमित मरीज ठीक भी हो चुके हैं। यहां पढ़ें राज्यवार आंकड़ें...


नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में बीते एक हफ्ते से धीरे-धीरे अब गिरावट हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के करीब 61,267 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह से देश में संक्रमितों की संख्या 66,85,083 पहुंच गई है। वहीं एक दिन 884 मौतों के साथ देश में अब तक 1,03,569 लोगों की जान जा चुकी है।वर्तमान में देश में 9,19,023 सक्रिय मामले
हालांकि कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 56,62,491 लाख पहुंच गया है। वर्तमान में देश में 9,19,023 सक्रिय मामले शामिल हैं। इसमें कुछ होम आइसोलेशन में तो कुछ मरीज अस्पताल में हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, देश में कोविड-19 के लिए 8,10,71,797 नमूनों का परीक्षण 5 अक्टूबर तक किया गया है। इनमें से 10,89,403 नमूनों का सोमवार को परीक्षण किया गया।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 186 3659 54
आंध्र प्रदेश 51060 666433 6019
अरुणाचल प्रदेश 2989 7775 19
असम 33467 153491 760
बिहार 11523 176995 924
चंडीगढ़ 1604 10797 177
छत्तीसगढ़ 27857 97067 1081
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 99 2991 2
दिल्ली 23080 263938 5542
गोवा 4803 30456 460
गुजरात 16718 123638 3509
हरियाणा 11822 121596 1491
हिमाचल प्रदेश 3156 12653 224
जम्मू और कश्मीर 14696 63790 1252
झारखंड 10436 76843 747
कर्नाटक 115496 522846 9370
केरल 84958 149111 859
लद्दाख 1166 3414 61
मध्य प्रदेश 18757 115878 2463
महाराष्ट्र 252721 1162585 38347
मणिपुर 2696 9334 75
मेघालय 2217 4491 59
मिजोरम 291 1837 0
नागालैंड 1155 5422 17
ओड़िशा 28006 206400 924
पुद्दुचेरी 4513 24221 543
पंजाब 12895 102648 3641
राजस्थान 21215 123421 1559
सिक्किम 598 2547 46
तमिलनाडु 45881 569664 9846
तेलंगाना 26644 174769 1181
त्रिपुरा 4876 22131 301
उत्तराखंड 8701 42621 669
उत्तर प्रदेश 45024 366321 6092
पश्चिम बंगाल 27717 240707 5255
कुल मामले 919023 5662490 103569
Posted By: Shweta Mishra